‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ को आतंकी करार देनेवाले अमरिका को परीणाम भुगतने होंगे – ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू ने दी चेतावनी

Third World Warतेहरान: ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ को आतंकी घोषित करने के अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किए निर्णय के विरोध में गुस्सा उमड रहा है| ‘अमरिका का यह निर्णय काफी घातक है और इसका गंभीर फल अमरिका को भुगतना होगा’, यह इशारा ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू आयातुल्लाह खामेनी ने दिया है| ईरान के जनप्रतिनिधियों ने ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ की वरदी पहन कर अमरिका के विरोध में आक्रामकता से नारे लगाए|

रिव्होल्युशनरी गार्ड, आतंकी करार, देनेवाले, अमरिका, परीणाम भुगतने, ईरान, सर्वोच्च धर्मगुरू, चेतावनी‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ आतंकी संगठन है, यह ऐलान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने किया था| उनकी इस घोषणा पर इस्रायल, सौदी अरब इन अमरिका के मित्रदेशों ने स्वागत किया था| इसके बाद गुस्सा हो उठे ईरान ने अमरिका की ‘सेंटकॉम’ को आतंकी घोषित किया| राजनयिक नजरिए से ईरान में सबसे प्रभावी सर्वोच्च धर्मगुरू आयातुल्लाह खामेनी ने अमरिका को इस निर्णय पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, यह इशारा दिया है| ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ के एक कार्यक्रम के दौरान बात करते समय खामेनी ने यह इशारा दिया| ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ यह ईरान के दुश्मनों का सक्षमता से सामना करनेवाली टुकडी है| सिर्फ ईरान की सीमापर ही नही, बल्कि सीमा के पार जाकर ईरान के दुश्मनों का सफाया करने का काम यह लष्करी टुकडी करती है| इसीलिए अमरिका ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ को लक्ष्य कर रही है, यह आलोचान खामेनी ने की|

ईरान के दुश्मनों को रोकनेवाले ‘रिव्होल्यशनरी गार्ड’ का अमरिका इसी कारणी बडी तादाद में द्वेष करती रही है| इस द्वेषभावना से ही अमरिका ने यह निर्णय किया| लेकिन, इस निर्णय के परिणाम स्पष्ट होंगे, यह कहकर खामेनी ने अमरिका को धमकाया है| इससे पहले भी अमरिका ने ईरान के विरोध में दांव खेले थे| लेकिन, ईरान में हुई इस्लामी क्रांती नई थी, तभी भी अमरिका के षडयंत्र सफल नही हो सके थे| अभी भी अमरिका के सभी षडयंत्र असफल होंगे, यह विश्‍वास खामेनी इन्होंने व्यक्त किया| साथ ही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प पर भी ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू ने कडे शब्दों में आलोचना की| ट्रम्प के नेतृत्व में अमरिका की गिरावट शुरू है, यह दावा खामेनी ने किया|

इस दौरान, ईरान की संसद में रिव्होल्युशनरी गार्ड की वरदी पहनकर जनप्रतिनिधियों ने प्रवेश किया| इन जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान अमरिका का विनाश होने के नारे लगाए| राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने भी अमरिका के निर्णय पर बडे क्रोध के साथ प्रतिक्रिया दर्ज की है| ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्ड, ईरान की सबसे शक्तिशाली सेना की टुकडी है और इस में लष्कर, नौसेना एवं वायुसेना के सैनिक भी मौजूद है| रिव्होल्युशनरी गार्ड सिर्फ ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू के सामने जवाबदेह होने की बात समझी जाती है| साथ ही ईरान के अंतर्गत कारोबार में भी यह टुकडी नियंत्रण रखती है| इसीलिए ईरान की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस टुकडी पर है और अमरिका ने ऐसी टुकडी को ही आतंकी करार देने से ईरान से काफी गुस्से से भरी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.