हॉंगकॉंग में प्रदर्शनों की वजह से अराजकता की स्थिति – पुलिस यंत्रणा प्रदर्शनकारियों पर कर रही है अमानवीय कार्रवाई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

हॉंगकॉंग – हॉंगकॉंग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने अमानवीय कारवाई करने से कडी गुंज उठ रही है| इन प्रदर्शनों का दायरा और भी बढने की बात भी इस दौरान सामने आयी है| प्रदर्शनकारियों ने शहर के सभी हिस्सों में प्रदर्शन शुरू किए है और इस वजह से स्कूल, कॉलेज, मॉल्स, निजी एवं सरकारी दफ्तर बंद हुए है| प्रदर्शनकारियों की आक्रामकता की वजह से शहर अराजकता की चौखट पर होने का आरोप प्रशासन एवं सुरक्षा यंत्रणा कर रही है|

चीन का हस्तक्षेप और चीन समर्थक प्रशासन की निती के विरोध में पिछले पांच महीने हॉंगकॉंग में जनतंत्र की मांग के लिए प्रदर्शन हो रहे है| शुरू में छात्रों का गुट और जनतंत्र के समर्थक दलों ने शुरू किया यह प्रदर्शन अब काफी व्यापक हुआ है| चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के विरोध में खडी हुई सबसे बडी चुनौती के तौर पर इस प्रदर्शन की पहचान बनी है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन प्रदर्शनों की गुंज उठ रही है और अमरिका एवं यूरोपिय देशों ने इस मुद्दे पर चीन के विरोध में भूमिका अपनाई है|

पांच महीनों से भी लंबे समय तक यह प्रदर्शन शुरू होते हुए भी चीन की हुकूमत ने अभी तक इन प्रदर्शनों में सीधे हस्तक्षेप नही किया है| पर, पिछले कुछ दिनों में चीन अब ज्यादा समय इन प्रदर्शनों से दूर नही रह सकता, यह संकेत प्राप्त हो रहे है| हॉंगकॉंग की पुलिस यंत्रणा ने अपनाई आक्रामक और हिंसा की भुमिका इसी का हिस्सा समझा जाता है| प्रदर्शन कर रहे युवकों पर सीधे गोली चलाने की एवं आंसु गैस का अतिरिक्त इस्तेमाल करने का काम विवाद का मुद्दा बना है|

पर इस कार्रवाई का प्रदर्शनकारियों पर जरा भी असर नही हुआ है, बल्कि इन प्रदर्शनों का दायरा और भी बढा है| पिछले कुछ महीने से हो रहे इन प्रदर्शनों से हॉंगकॉंग का कुछ हिस्सा दूर रहा था| पर, अब हॉंगकॉंग के कोने कोने में प्रदर्शन शुरू हुए है और इस मुहीम को ‘ब्लॉसम एव्हरीवेअर’ यह नाम दिया गया है| स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ अब अलग अलग निजी एवं शासकीय दफ्तरों के कर्मचारी भी इन प्रदर्शनों में शामिल होना सुरू हुआ है|

शहर के कोने कोने में हो रहे यह प्रदर्शन स्थानिय प्रशासन एवं पुलिस के सामने खडी कडी चुनौती होगी, यह दावा हो रहा है| शहर के स्कूल-कॉलेज से यातायात की व्यवस्था, उद्योग और सरकार काम भी बंद हुआ है और हॉंगकॉंग अराजकता की स्थिति में जा पहुंचा है, यह इशारा पुलिस दे रही है| तभी, हॉंगकॉंग की प्रशासकीय प्रमुख कैरी लैम ने प्रदर्शनकारी स्वार्थ के लिए शहर को विकलांग कर रहे है, यह गंभीर आरोप किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.