पाकिस्तान का रवैय्या ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे’ जैसा

इस्लामाबाद, दि. १९ (पीटीआय) – उरी में हुए हमले को लेकर दुनियाभर में से निषेध व्यक्त हो रहा है; वहीं, पाकिस्तान के सेनाप्रमुख ने, ‘भारत की गतिविधियों पर हमारी नज़र है’ ऐसा कहा है| साथ ही, पाकिस्तानी सेना किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है, ऐसा पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने कहा है|

2016-09-24-  दुनियाभर में से निषेध

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताझ अझीज ने तो, इस आतंकवादी हमले का इस्तेमाल करते हुए भारत सारी दुनिया का ध्यान कश्मीर मसले से हटाने की कोशिश कर रहा है, ऐसा आरोप किया है|

रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में ‘कोअर कमांडर्स’ की बैठक में जनरल राहिल शरीफ ने, भारत में से रहीं पाकिस्तान विरोधी प्रतिक्रियाओं पर हमारा ध्यान है, ऐसा कहा है| साथ ही, पाकिस्तान की सेना किसी भी प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार है, ऐसा दावा पाकिस्तानी सेनाप्रमुख ने किया है| इससे यही स्पष्ट हो रहा है कि भारत में इस आतंकी हमले के बाद शुरू हुईं गतिविधियों को पाकिस्तान बारिक़ी से देख रहा है और इस देश पर दबाव बढ़ता जा रहा है| पाकिस्तान की मीडिया ने भी, उरी में हुए हमले के बाद गैरज़िम्मेदाराना बयानबाज़ी करने का सिलसिला जारी रखा है|

पाकिस्तान के कुछ समाचार पत्रों ने इस हमले के ‘टायमिंग’ पर सवाल उठाया है| ‘प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा में कश्मीर का मसला उठानेवाले हैं| ऐसे में आतंकी हमला करके पाकिस्तान को क्या फ़ायदा मिलेगा’ ऐसा सवाल एक पाकिस्तान के समाचारपत्र ने किया है| वहीं, दूसरे एक दैनिक ने, ‘यह हमला भारत ने ही किया और उसका इल्ज़ाम पाकिस्तान पर लगा रहा है’ ऐसा आरोप किया है| ‘इससे संयुक्त राष्ट्रसंघ में कश्मीर का मसला अनदेखा रह जाएगा और आतंकवाद का मसला चर्चा में आयेगा| भारत को यही चाहिए’ ऐसी चिंता इस समाचारपत्र ने ज़ाहिर की है|

रविवार को भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने, पाकिस्तान आतंकवादी देश है, ऐसी आलोचना की थी| इस पर भी पाकिस्तान की मीडिया से तीव्र प्रतिक्रिया आयी है| ‘क्या आम पाकिस्तानी जनता आतंकवादी है, ऐसा सवाल इस देश के न्यूजचैनल्स कर रहे है| वहीं, भारत दुनिया का ध्यान कश्मीर मसले से दूर ले जाने की कोशिश कर रहा है, ऐसी आलोचना पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताझ अझीझ ने की है|

उरी आतंकी हमले पर दुनियाभर से तीख़ी प्रतिक्रियाएँ

नई दिल्ली, दि. १९ (पीटीआय) – उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान को आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घेरना शुरू कर दिया होकर, भारत की इन कोशिशों को प्रतिसाद मिलना शुरू हुआ है| इसमें रशिया ने पाकिस्तान के साथ शुरू होनेवाले संयुक्त युद्धअभ्यास को खारिज़ करने का ऐलान किया होने की ख़बर प्रकाशित हुई है| वहीं, संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून ने उरी में हुए हमले की कड़ी आलोचना की है| अमरीका और ब्रिटन ने भी इस आतंकवादी हमले की निर्भर्त्सना की है| हम भारत के साथ और आतंकवाद के खिलाफ़ खड़े है, ऐसा अमरीका, ब्रिटन के साथ साथ फ्रान्स ने भी कहा है|

शीतयुद्ध के समय में पाकिस्तान को बतौर दुश्मन देश देखनेवाले रशिया ने, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्धअभ्यास का ऐलान किया था| यह युद्धअभ्यास पाकिस्तान के कब़्जेवाले कश्मीर में आयोजित होनेवाला था| यह भारत के लिए चिंता की बात मानी जा रही थी|

भारत ने इस युद्धअभ्यास पर पुनर्विचार करने की सलाह रशिया को दी थी| लेकिन उरी में हुए हमले के बाद रशिया ने, पाकिस्तान के साथ होनेवाला युद्धअभ्यास खारिज़ करके, भारत के साथ होनेवाले पारंपरिक मित्रतासंबंधों को ज़्यादा महत्त्व दिया होने की बात सामने आयी है|

अमरीका और ब्रिटन ने, उरी में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए, हम भारत के साथ है, ऐसा संदेश दिया है| यह आतंकी हमला करनेवालों को कड़ी स़जा देनी चाहिए, ऐसी माँग ब्रिटन की प्रधानमंत्री ने की है| वहीं, फ्रान्स ने इस हमले का निषेध करते हुए, हर एक देश ने अपने भूभाग में आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसा आवाहन किया है| चीन ने भी, इस हमले पर हमें बहुत बड़ा सदमा पहुँचा है, ऐसा कहकर जम्मू-कश्मीर के हालातों पर चिंता जताई है| भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत करने का आवाहन भी चीन ने किया है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.