भारतीय सेना ने पाकिस्तान को झटका दिया – क्लस्टर बम का प्रयोग करने का पाकिस्तान ने रखा आरोप

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – संयुक्त राष्ट्रसंघ ने प्रतिबंधित किए हुए क्लस्टर विस्फोटकों का उपयोग भारत ने पाकिस्तान की कब्जे में होनेवाले कश्मीर में किया है, ऐसा आरोप पाकिस्तानी लष्कर ने किया है| भारत के इस हमले में अपने नागरिकों की जान जाने का आरोप करते हुए पाकिस्तानी लष्कर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ दौड़ लगाई है| तथा भारत ने पाकिस्तान ने कब्जा किए कश्मीर के लगभग ३० से ३५ किलोमीटर अंदर हमले किये हैं और नीलम नदी के परिसर में बने जलविद्युत प्रकल्प को भारत ने लक्ष्य किया है, यह दावा भी पाकिस्तान कर रहा हैं| तथा जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करनेवाले तीन आतंकवादियों को भारतीय लष्कर ने ढेर करने की खबर है|

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में लगभग ३८,००० जवानों की अतिरिक्त तैनाती करने का निर्णय लिया था| शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रोकने की घोषणा करते हुए सभी यात्रियों को एवं पर्यटकों को राज्य के बाहर जाने की सूचनाएं दी थी| उसके बाद जम्मू-कश्मीर में यकीनन क्या हो रहा है, इसकी चर्चा माध्यमों में शुरू है| इन राज्यों में नेताओं ने इस पर चिंता व्यक्त की है और जम्मू कश्मीर में जनता इसकी वजह से भयभीत होने की बात कही जा रही थी| अमरनाथ यात्रा पर हमले का भयंकर षडयंत्र आतंकवादियों ने किया है और इसे पाकिस्तान की सेना का सहयोग होने का आरोप भारतीय लष्कर ने किया है| हमला टालने के लिए आवश्यक सतर्कता ली जा रही है, ऐसा सेना के अधिकारी ने स्पष्ट किया था|

पर नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के लष्कर में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने की खबरें सामने आ रही है| लगातार संघर्षबंदी का उल्लंघन करके भारत को उकसानेवाले पाकिस्तानी लष्कर को सही सबक सिखाया गया है, यह बात भारतीय लष्कर से स्पष्ट तौर पर सामने आने लगी है| भारत विफलता की वजह से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है, यह दावा पाकिस्तान के लष्कर के प्रवक्ता मेजर जनरल असिफ गफूर ने किया था| पर अब भारत ने क्लस्टर विस्फोटकों का उपयोग करके संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों का उल्लंघन किया है, यह आरोप मेजर जनरल गफूर ने किया है| अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत की इन कार्रवाइयों पर ध्यान दें, ऐसी बिनती मेजर जनरल गफूर ने की है|

इस दौरान सोशल मीडिया पर अलग ही जानकारी सामने आई है| पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में नीलम नदी के परिसर में जलविद्युत प्रकल्प को भारत ने लक्ष्य किया है, यह आरोप स्थानीय लोगों ने एक वीडियो द्वारा किया है| इस वीडियो में भारतीय लष्कर ने किए तोपों के हमले में हुए नुकसान की भी जानकारी दी गई है| यह भाग कश्मीर के नियंत्रण रेखा से लगभग ३० से ३५ किलोमीटर दूर है| इसका मतलब भारतीय लष्कर ने इस दौरान लंबी दूरी के तोंपो का उपयोग किया, ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है|

भारतीय लष्कर ने पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में घुसकर आतंकवादी तथा पाकिस्तानी जवानों को ढेर करने के दावे भी माध्यमों से सामने आ रहे थे| पर अबतक इस को अधिकृत स्तर पर समर्थन नहीं मिला है| पर पाकिस्तानी लष्कर के प्रवक्ता ने क्लस्टर विस्फोटकों के बारे में भारत पर किए आरोप अलग संकेत दे रहे हैं| यह विस्फोटक बोए जाते हैं एवं पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में भारत का लष्कर पहुंचने तक यह संभव नहीं है, इसकी तरफ कई लोगों ने ध्यान केंद्रित किया है| अगर भारतीय लष्कर पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में घुसा है, तो पाकिस्तान के लष्कर ने उनका प्रतिकार क्यों नहीं किया ऐसे प्रश्न पूछे जा रहे हैं|

पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में भारतीय लष्कर ने जोरदार कार्रवाई करने की वजह से पाकिस्तानी लष्कर डरा हुआ है| पर यह खुलेआम बयान देकर पाकिस्तान का लष्कर अपनी बदनामी नहीं कर सकता| जिसकी वजह से झूठे आरोप करने के सिवाय पाकिस्तानी लष्कर के हाथ कुछ भी नहीं बचा है, ऐसे दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं| खुलेआम यह मंजूर नहीं कर रहे हैं, फिर भी पाकिस्तान के विश्‍लेषक भारत कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर बेवजह गोलीबारी करके अशांति फैलाने का आरोप कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.