भारत से बना खतरा अभी खतम नही हुआ – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चिंता

इस्लामाबाद – भारत से पाकिस्तान को होनेवाला खतरा आज भी खत्म नहीं हुआ है| भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला करने का दुस्साहस कर सकता है, ऐसी चिंता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने व्यक्त की है| पर भारत के हमलों को उत्तर देने की पूर्ण तैयारी पाकिस्तान ने की है, ऐसा प्रधानमंत्री इम्रान खान ने कहा है| पाकिस्तान से इस युद्ध तैयारी की घोषणा होते समय जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेनाओं में मुठभेड़ हो रही है और प्रतिदिन इस मुठभेड की तीव्रता बढ़ती जा रही है|

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में भारत एक और स्ट्राइक करने के विचार में होने की खबरें प्रसिद्ध हो रही है| पाकिस्तान पर हमले के लिए भारत इस बार अपनी नौसेना का उपयोग कर सकता है, ऐसा डर पाकिस्तान से व्यक्त किया जा रहा है| इसीलिए पाकिस्तान ने लष्कर, वायुसेना के साथ नौसेना भी हाई अलर्ट पर रखी है| भारत के हमलों के दबाव में पाकिस्तान के नेता अपने रक्षादल एवं जनता का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे ठोक रहे हैं| भारत के हमलों को ३ गुना तीव्र प्रत्युत्तर देने की धमकी भी पाकिस्तान से लगातार दी जा रही है|

प्रधानमंत्री इम्रान खान ने पिछले कुछ दिनों से शुरू किया यह सत्र कायम रखा है और भारत से अपने देश को होनेवाला खतरा आज भी खतम नहीं हुआ है, यह चेतावनी दी है| साथ ही भारत को जबरदस्त प्रत्युत्तर देने की धमकी भी प्रधानमंत्री इम्रान खान ने दी है| साथ ही इम्रान खान ने इससे पहले पाकिस्तान ने नहीं की थी, ऐसी आतंकवाद के विरोध में कठोर कार्रवाई शुरू की है, ऐसा दावा किया है| पाकिस्तानी आतंकवादियों पर कार्यवाही नहीं की तो भारत फिर एक बार पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक कर सकता है, ऐसा भारत के नेता एवं रक्षा दल के अधिकारी सूचित कर रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर इम्रान खान ने किए दावे सूचक माने जा रहे हैं|

दौरान आतंकवादियों पर कार्रवाई के बारे में इम्रान खान ने किए दावे उनके देश के नेता ठुकरा रहे हैं| आज भी आतंकवादियों पर कार्यवाही नहीं शुरू हुई है, इसके विपरीत उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए कब्जे में लेने का आरोप विरोधी पक्ष नेता बिलावल भुट्टो ने किया है| पाकिस्तानी माध्यमों में सुधारवादी गट अपने सरकार पर इस स्वरूप के आरोप कर रहे हैं| उसमें पाकिस्तान के सरकार ने आतंकवादियों का समर्थन करने का निर्णय लिया है और उसकी बहुत बड़ी कीमत देश को चुकानी होगी, ऐसा माध्यमों के गुटों का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.