पाकिस्तान मिट गया तो भी आपत्ति नही, लेकिन हिंदू बहुसंख्याक होनेवाला भारत परमाणु युद्ध में तबाह होगा – पाकिस्तान के विचारक ने धमकाया

इस्लामाबाद – ‘दुनिया में पचास से भी अधिक इस्लामी देश है| इनमें से पाकिस्तान पूरी तरह से मिट गया तो भी कुछ फरक नही होगा| लेकिन, हिंदूधर्मियों का भारत देश परमाणु युद्ध में तबाह हुआ तो क्या होगा, इस पर भारतीय लोग विचार करें’, यह धमकी पाकिस्तान के विचारक हसन निसार ने दी है| एक समय पर भारत को परमाणु बम से धमका रहे पाकिस्तान के चरमपंथियों को भंयकर परिणामों का एहसास करानेवाले वाले हसन निसार आज खुद चरमपंथियों की भाषा बोल रहे है, इससे पाकिस्तान के विशेषज्ञों ने भी अपने देश से उम्मीद ना होने की बात दिखाई है|

पाकिस्तान का धार्मिक जोश और चरमपंथियों के विरोध में हमेशा डटकर भूमिका रखकर इसके लिए कडे विरोध का सामना करनेवाले विचारक के तौरपर हसन निसार की पहचान बनी थी| पाकिस्तान भारत का द्वेष करना छोड देऔर प्रगति की राहपर आगे बढे, यह विचार हसन निसार इससे पहले बडे जोरों से रखते थे| साथ ही पाकिस्तान की भ्रष्ट सियासी व्यवस्था खतम करने के लिए इम्रान खान जैसे नेता की जरूरत होने की बात करके निसार ने इम्रान खान को चुनाव से पहले ही समर्थन दिया था| लेकिन, एक ही वर्ष के दौरान इम्रान खान ने सभी स्तरों पर पाकिस्तान को निराश किया है और यह देश अब सुधारना मुमकिन नही है, ऐसे विधान हसन निसार बडी विफलता के साथ कर रहे है|

भारत ने कश्मीर संबंधी निर्णय करने के बाद पाकिस्तान ने इसके विरोध में काफी हंगामा सुरू किया था| इस मुद्दे पर पाकिस्तान की सरकार और सेना ने किए दुष्प्रचार पर वहां का विचारक वर्ग भी बलि हुआ है, यही बात दिखाई देने लगी है| इसी लिए कुछ वर्ष पहले जम्मू-कश्मीर पर कब्जा करके पाकिस्तान क्या करेगा, यह सवाल करनेवाले हसन निसार अब कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ युद्ध करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नही है, यह कहने लगे है| पाकिस्तान जैसे गरीब देश ने भूखमरी का सामना करके परमाणु बम तैयार किया है, वह भारत के विरोध में इस्तेमाल करने के लिए ही है| युद्ध हुआ तो पाकिस्तान इस बम का इस्तेमाल करेगा, यह धमकी हसन निसार ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से की बातचीत के दौरान दी|

दुनिया में पचास से अधीक इस्लामी देश है| भारत के साथ पाकिस्तान का परमाणु युद्ध होता है तो इन इस्लामी देशों से एक देश मिट जाएगा| इससे ज्यादा कुछ फरक नही होगा| लेकिन, हिंदुओं का बहुसंख्यांक होनेवाला भारत मिट गया तो क्या होगा? इस पर विचार करें, ऐसा गैरजिम्मेदाराने बयान करके हसन निसार ने सभी लोगों को झटका दिया है| इससे पहले परमाणु युद्ध की भाषा करनेवाले पाकिस्तानी चरमपंथियों को हसन निसार ने सुसंगत जवाब देकर फटकार लगाई है| तीन वर्ष पहले पाकिस्तान के ही एक समाचार चैनल पर परमाणु युद्ध में भी पाकिस्तान भारत पर जीत हासिल नही कर सकता, इसका एहसास हसन निसार ने दिलाया था|

भारत की जनसंख्या सौ करोड से भी अधिक है और पाकिस्तान ने परमाणु युद्ध में भारत से चार गुना अधिक नुकसान किया तो भी भारत की २० करोड जनता पीछे रहेगी| लेकिन, पाकिस्तान का तो अस्तित्व ही इस युद्ध में मिट जाएगा, यह चेतावनी निसार ने दी थी| लेकिन, वर्तमान समय में पाकिस्तान की स्थिति काफी खराब हुई देखकर प्राप्त हुई विफलता का असर हसन निसार के बयान से दिखाई दे रहा है| पाकिस्तान ही मिट जाएगा तो फरक नही होगा, यही बात हसन निसार अलग शब्दों में कह रहे है| पाकिस्तान के विचारक भी अपने देश का आगे अच्छा होगा, यह उम्मीद ही अब छोड रहे है| आगे सीर्फ विनाश ही है, इसका एहसास इस वर्ग को हुआ है, इसी लिए देश की राख हो, तो भी फिक्र नही, ऐसे बयान हसन निसार जैसे लोग करने लगे है|

भारत ने धारा ३७० हटाने के बाद किसी भी मोर्चे पर पाकिस्तान को भारत के विरोध में कामयाबी हासिल करना मुमकिन नही हुआ है| इस वहज से प्राप्त हुई निराशा के झटके सभी पाकिस्तान को सता रहे है| इस वजह से पाकिस्तान का अस्तित्व खतरें में होने का एहसास इस देश को होने लगा है, यह बात भी हसन निसार के गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य दिखा रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.