संयुक्त अरब अमिरात द्वारा दाऊद की १५ हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

नयी दिल्ली, दि. ४ :  कुख्यात तस्कर और सन १९९३ के मुंबई बम धमाके का मुख्य सूत्रधार दाऊद इब्राहिम की तक़रीबन १५  हजार करोड़ रुपये की आय संयुक्त अरब अमिरात ने (युएई) जब्त की है| ‘युएई’ में दाऊद की जो बेनामी संपती है, उसकी जानकारी और इसके संदर्भ में रहनेवाले सबूत भारत ने ‘युएई’ को दिए थे| इसके बाद यह कारवाई की गई है और यह भारत के प्रयासों को मिली बडी कामयाबी है|

dawood1फिलहाल पाकिस्तान में छिपकर बैठे दाऊद इब्राहिम की हिफ़ाज़त करने का काम पाकिस्तान की खुफिया एजन्सी ‘आयएसआय’ कर रही है| दाऊद पाकिस्तान में बैठकर अपनी गतिविधियाँ कर रहा है| लेकिन भारत ने इस संदर्भ में बारबार सबूत देने के बावजूद भी पाकिस्तान ने दाऊद पर कारवाई नहीं की है| कुछ खाड़ी देश और अफ्रिकी देशो के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी दाऊद की संपत्ति है, ऐसा कहा जाता है| इस पृष्ठभूमि पर, भारत सरकार ने तक़रीबन ५० लोगों की एक टीम तैयार कर, दाऊद ने अवैध व्यापार से जमा की सभी संपत्ती की जानकारी हासिल की|

‘युएई’ में दाऊद की जो बेहिसाब संपत्ति है, उसकी जानकारी भारत की इस टीम ने ‘युएई’ की यंत्रणा को दी थी| इस संदर्भ में, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल ने ‘युएई’ की सरकार के साथ चर्चा करते हुए, इस संदर्भ में सभी सबूत भी रखे थे| इसकी पड़ताल करने के बाद, ‘युएई’ ने दाऊद की संपत्ति जब्त करने का फ़ैसला किया| दाऊद का भाई अनिस ‘युएई’ में एक कंपनी चलाता था और इस कंपनी के ज़रिये निर्माण-व्यवसाय और शेअरबाज़ार में बडा निवेश किया जा रहा था|

यह सभी संपत्ति अब जब्त की गई है और इसका सबसे बडा झटका दाऊद इब्राहिम को लगा है| ‘युएई’ ने की इस कार्रवाई की वजह से अन्य देश भी भारत की मॉंग के अनुसार दाऊद इब्राहिम की संपत्ति जब्त कर सकते हैं| भारत ने हाथ में ली हुई आक्रामक मुहिम की वजह से फिलहाल दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान से बाहर निकलने में दिक्कते हो रही हैं| अमरीका ने भी दाऊद को ‘आंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी’ घोषित किया था| साथ ही, ‘दाऊद पाकिस्तान में है’ इस बात को अमरीका ने भी मानकर, इस संदर्भ में पाकिस्तान से जवाब माँगा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.