परमाणु युद्ध हुआ तो आधे घंटे में नाटो देश जलकर राख हो जाएंगे – रशियन नेता दिमित्रि रोगोझिन की चेतावनी

nuclear-war-nato-1मॉस्को – ‘ फिलहाल जारी रशिया-युक्रेन युद्ध की तीव्रता बढ़कर अगर परमाणु युद्ध भड़का, तो रशियन परमाणु हथियार आधे घंटे में नाटो देशों को जलाकर राख कर देंगे’, ऐसी चेतावनी रशियन नेता दिमित्रि रोगोझिन ने दी। लेकिन उसी समय, परमाणु युद्ध रोकने के लिए रशिया निरंतर प्रयास करेगा, क्योंकि परमाणु युद्ध के भयंकर परिणाम पूरी दुनिया को सहने पड़ेंगे, ऐसा दावा भी रोगोझिन ने आगे किया। रोगोझिन ये रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख होकर पूर्व उप प्रधानमंत्री हैं।

nuclear-war-nato-2दो ही दिन पहले रशिया ने ‘विक्ट्री डे परेड’ के अभ्यास के भाग के रूप में किए कार्यक्रम में, भयंकर नरसंहार करवा सकने वाला ‘थर्मोन्यूक्लिअर वेपन’ प्रस्तुत किया था। उससे पहले अप्रैल महीने में रशिया ने ‘सरमात’ इस अंतर-महाद्वीपीय परमाणु अस्त्र वाहक क्षेपणास्त्र का परीक्षण भी किया था। इस परीक्षण के बाद यह परमाणु अस्त्र जल्द ही रशियन रक्षा बलों में शामिल शामिल होगा, यह जानकारी भी रशिया द्वारा दी गई थी।

युक्रेन युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिनों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने अपने ‘न्यूक्लिअर फोर्सेस’ को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए थे। पुतिन के ये आदेश यानी रशिया परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करने के संकेत होने की चेतावनियाँ पश्चिमी माध्यम और विश्लेषकों ने दी थीं। पुतिन के अलर्ट के बाद रशिया की सिक्योरिटी काउंसिल के उपाध्यक्ष दिमित्रि मेदवेदेव्ह तथा विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह ने भी परमाणु अस्त्रों के संदर्भ में चेतावनी दी थी।

लेकिन युक्रेन को समर्थन देनेवाले अमरीका और नाटो देश, रशिया की परमाणु चेतावनियों का इस्तेमाल सिर्फ रशियाविरोधी प्रचार के लिए करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर, रशियन नेता रोगोझिन ने नाटो देशों को जलाकर राख कर देने का बयान करके, परमाणुयुद्ध का ख़तरा खोख़ला ना होने के संकेत दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.