परमाणु समझौते का फैसला हो चुका है, ईरान जल्द ही परमाणु हथियार प्राप्त करेगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस बयान का वीडियो सामने आया है

वॉशिंग्टन – ईरान के परमाणु समझौते का फैसला कब का हो चुका है। अब ईरान जल्द ही परमाणु हथियारधारी बनेगा, ऐसी कबूली देते हुए अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन का वीडियो प्रसिद्ध हुआ है। अमरीका में ईरान की हुकूमत विरोधी प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत करते समय राष्ट्राध्यक्ष बायडेन यह कबूल करते हुए वीडियो में देखे गए हैं। परमाणु समझौते पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस वीडियो में किए बयान का इस्रायल ने स्वागत किया है। लेकिन, ईरान जल्द ही परमाणु अस्त्र प्राप्त करेगा, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष का यह बयान, इस्रायल में नेत्यान्याहू सरकार बनाते समय सामने आना यह संजोग ध्यान आकर्षित करता है।

परमाणु समझौते का फैसलाअमरीका में पिछले महीने तक मध्यावर्ति चुनावों की हलचल जारी थी। इसके लिए अमरीका के दोनों दलों ने बड़ी-बड़ी सभाओं का आयोजन किया था। ४ नवंबर को डेमोक्रैटस्‌‍ पार्टी ने कैलिफोर्निया में आयोजित की सभा में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन उपस्थित थे। इस सभा में ईरान वंशी नागरिक भी शामिल थे। यह सभा खत्म होने के बाद निकलते समय एक ईरानी महिला ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को पुकार कर ईरान के परमाणु समझौते पर सवाल पूछा।

इसके जवाब में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ईरान के परमाणु समझौते का फैसला कब का हो चुका है, ऐसा कहा। लेकिन, किसी कारणवश अमरीका इसे घोषत नहीं करेगी, यह बायडेन ने स्पष्ट किया। आगे ‘हम एक बात यकीनन करेंगे’, यह कहते हुए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का बयान पास में खड़े अधिकारी ने रोक दिया। इसके बाद इस महिला ने ईरान की आयातुल्ला खामेनी और राष्ट्राध्यक्ष इब्राहिम रईसी के नाम लिए बिना आलोचना की।

‘ईरान की हुकूमत ईरान की जनता का प्रतिनिधित्व नहीं करती। वह हमारी सरकार नहीं है’, ऐसी आलोचना इस महिला ने की। ‘हां, ईरान की सरकार आपका प्रतिनिधित्व नहीं करती, यह हमें ज्ञात है लेकिन, ईरान जल्द ही परमाणु अस्त्रधारी बनेगा, यही परमाणु अस्त्र ईरान का प्रतिनिधित्व करेंगे’, ऐसी फिज़ूल कबूली राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दी।

इससे पहले बायडेन के माध्यमों के समक्ष किए गए बयान वाईट हाऊस ने वापस लेने के भी कुछ उदाहरण हैं। लेकिन, इस बार वाईट हाऊस के राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बायडेन के इस बयान का समर्थन किया। साथ ही आनेवाले समय में ईरान के साथ परमाणु समझौता होगा, ऐसी संभावना बिल्कुल न होने का दावा किर्बी ने किया। वहीं, यह कुछ हमारे लिए प्राथमिकता न होने का ध्यान आकर्षित करने वाला बयान किर्बी ने किया।

इसी बीच अगले कुछ घंटों में बेंजामिन नेत्यान्याहू इस्रायल में सरकार गठन करने का ऐलान करेंगे। इससे पहले बायडेन ने ईरान के परमाणु समझौते पर किए बयान और उस पर वाईट हाऊस की प्रतिक्रिया इस्रायल की नेत्यान्याहू सरकार के लिए चेतावनी होने की बात कही जा रही है। पिछले डेढ़ साल में बायडेन प्रशासन ने ईरान का परमाणु समझौता पुनःजीवित करने के लिए प्राथमिकता दी थी। इस्रायल, सौदी अरब और अरब मित्रदेशों ने इस पर नाराज़गी जताने पर भी बायडेन प्रशासन ने अपनी भूमिका में बदलाव नहीं किया था। लेकिन, नेत्यान्याहू की सरकार गठित होने के कुछ घंटे पहले ईरान परमाणु अस्त्रधारी देश बन रहा है और इस पर प्राथमिकता नहीं देते, यह कहकर बायडेन प्रशासन इस्रायल को चेतावनी दे रहा हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.