यूक्रैन पर परमाणु हमला हुआ तो रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

– अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी विक्टोरिया नुलैण्ड का इशारा

ukraine-nuclear-attack-putin-2वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रैन पर परमाणु हमला करने के आदेश दिए तो रशिया के साथ पुतिन को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसी चेतावनी अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी विक्टोरिया नुलैण्ड ने दी| यूक्रैन के नेता लगातार ड़र व्यक्त कर रहे हैं कि, रशिया परमाणु हमला करेगी| इस सवाल पर जवाब देते हुए नुलैण्ड ने रशिया के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई हो सकती है, यह संकेत भी दिए|

पिछले हफ्ते रशिया ने परमाणु वाहक अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल ‘सरमात’ का परीक्षण किया था| हमारा यह मिसाइल विश्‍व की अतिप्रगत सुरक्षा यंत्रणाओं पर हावी होगी, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया था| रशियन अंतरिक्ष संस्था ‘रॉसकॉसमॉस’ के संचालक दिमित्रि रोगोईन ने यह परीक्षण नाटो और यूक्रैन के नाज़ीवादियों के लिए इशारा है, ऐसा रोगोईन ने कहा था| इस परीक्षण के बाद रशिया ने यूक्रैन पर परमाणु हमला करने की संभावना का मुद्दा फिर से चर्चा में है|

ukraine-nuclear-attack-putin-1रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रैन की सैन्य मुहिम शुरू होने के बाद कुछ ही दिनों में अपनी ‘न्युक्लियर फोर्सस’ को अलर्ट किया था| पुतिन के इस इशारे से अंतरराष्ट्रीय दायरे में जोरदार सनसनी निर्माण हुई थी| इस इशारे के बाद रशिया ने परमाणु युद्ध की संभावना से इन्कार किया, फिर भी यूक्रैन के साथ पश्‍चिमी देश लगातार इसका जीक्र कर रहे हैं| पुतिन को यूक्रैन में उम्मीद के अनुसार सफलता ना मिलने से वह परमाणु हमला करके निर्णायक जवाब देंगे, ऐसा इशारा पश्‍चिमी देश दे रहे हैं|

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका की वरिष्ठ अधिकारी नुलैण्ड का बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है| यूक्रैन की ‘युरोपियन प्रावदा’ नामक वेबसाईट को दिए गए साक्षात्कार में अमरीका के विदेश विभाग के अधिकारी ने पुतिन के युद्ध अपराधों पर ध्यान आकर्षित किया| यूक्रैन में किए गए अपराधों की पृष्ठभूमि पर परमाणु हमले जैसी खतरनाक घटना को भी पुतिन अनुमति दे सकते हैं, ऐसा दावा नुलैण्ड ने किया| रशिया ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो स्थिति पूरी तरह से बदलेगी और ऐसी बदलती स्थिति में भी रशिया समेत पुतिन को निजी स्तर पर इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसा इशारा विक्टोरिया नुलैण्ड ने दिया| साथ ही युद्ध के बीच कितनी भी खराब स्थिति हो तब भी अमरीका के साथ पश्‍चिमी देश यूक्रैन के साथ ड़टकर खड़े रहेंगे, यह वादा भी अमरिकी अधिकारी ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.