राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने यूक्रैन पर किए दावों से अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा खफा

वॉशिंग्टन – यूक्रैन में रशिया नरसंहार कर रही है, ऐसा बयान अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने पिछले हफ्ते किया था| बायडेन के इस बयान पर रशिया के साथ यूरोप के कुछ नेताओं ने आलोचना की थी| राष्ट्राध्यक्ष के इस बयान पर वाईट हाऊस और अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा भी नाराज़ होने का वृत्त सामने आया है| अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं को प्राप्त जानकारी और बायडेन का बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते, यह दावा इस वृत्त में किया गया है|

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने यूक्रैन पर किए दावों से अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा खफायूक्रैन की राजधानी किव के करीबी इलाके से पीछे हटने से पहले रशियन सैनिकों ने वहां पर हत्याकांड़ को अंजाम दिया था, यह आरोप यूक्रैन ने लगाया था| बुचा और अन्य एक हिस्से में यूक्रैनी नागरिक एवं सैनिकों के काफी संख्या में शव बरामद हुए हैं| इन घटानाओं के साथ रशिया द्वारा जोरदार हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने आरोप लगाया था कि, रशिया पूरे यूक्रैन का विनाश कर रही है| इन घटनाओं से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधि करार दें, यह मॉंग भी बायडेन ने की थी|

राष्ट्राध्यक्ष के इन बयानों पर अमरिकी गुप्तचर विभाग एवं वाईट हाऊस के अधिकारियों ने नाराज़गी व्यक्त की| अमरीका की ‘एनबीसी’ नामक समाचार चैनल ने इस मुद्दे की खबर जारी की है| कोई वांशिक गुट या देश पूरी तरह से नष्ट किया जा रहा हो तो उसे नरसंहार कहा जा सकता है, लेकिन यूक्रैन के मुद्दे पर ऐसा कुछ होता हुआ दिखायी नहीं दे रहा है, ऐसा अमरिकी गुप्तचर अधिकारी ने कहा है|

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने यूक्रैन पर किए दावों से अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा खफाबायडेन के बयान की वजह से अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं को उनकी ज़िम्मेदारी निभाना अधिक कठिन होने का दावा विदेश विभाग के अधिकारी ने किया| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष का बयान और गुप्तचर यंत्रणाओं को प्राप्त जानकारी एक-दूसरे से मेल नहीं खाते, यह भी इस अधिकारी ने कहा| रशिया के साथ कुछ यूरोपिय नेताओं ने भी बायडेन के बयान पर पहले ही नाराज़गी व्यक्त की थी| बायडेन अपना बयान पीछे लें, यह मॉंग भी रशिया ने की थी|

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बयान और उन्हीं के प्रशासन के विभाग की नीति के बीच मेल ना होने की बात पहले भी सामने आयी थी| कुछ महीने पहले बायडेन ने ताइवान एवं कोरोना के मुद्दे पर किए बयान से यह बात स्पष्ट हुई थी| इससे बायडेन की क्षमता पर भी सवाल उठाए गए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.