उत्तर कोरिया ने स्वयं को परमाणु अस्त्रधारी देश घोषित किया – पूरे विश्व से प्राप्त हुई तीव्र प्रतिक्रिया

सेऊल/पॅरिस – इंड़ो पैसिफिक क्षेत्र में चीन की आक्रामक गतिविधियां तनाव बढ़ा रही हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन ने अपना देश परमाणु हथियारों से सज्जित होने का ऐलान किया। यह निर्णय रद्द करने जैसा ना होने का बयान करके किम जाँग उन ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने की संभावना को खारिज़ किया। साथ ही देश के तानाशाह की हत्या या उनकी संदिग्ध मौत होने पर संबंधित देश पर परमाणु हमला करने का कानून भी उत्तर कोरिया ने पारित किया है। उत्तर कोरिया का यह नया कानून और ऐलान इस क्षेत्र की शांति के लिए खतरा होने की प्रतिक्रिया अमरीका, फ्रान्स जैसे प्रमुख देशों ने बयान की है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने गुरुवार को अपने अधिकारियों के सामने उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों से सज्जित देश होने का ऐलान किया। ‘उत्तर कोरिया अब परमाणु हथियारों से सज्जित देश है। अब इस देश की परमाणु हथियारों से संबंधित नीति में कुछ अपरिवर्तनीय बदलाव करने पड़ेंगे। इससे उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को लेकर किसी भी तरह से सौदेबाज़ी नहीं हो सकेगी’, इन शब्दों में किम जाँग उन ने नए उत्तर कोरिया के साथ परमाणु हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने का समझौता मुमकिन ना होने का इशारा दिया। हमारे देश पर यदि १०० सालों के लिए प्रतिबंध भी लगाए जाएं तब भी परमाणु हथियारों का नियंत्रण नहीं छोड़ेंगे, यह बयान उत्तर कोरिया के तानाशाह ने बड़े ड़टकर किया।

साथ ही साल २०१३ में अपने देश में परमाणु हथियारों को लेकर पारित किए गए नियमों में भी उन्होंने सुधार किया। इसके अनुसार उत्तर कोरिया के नेतृत्व को परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के अधिकार दिए गए हैं। आनेवाले समय में किम जाँग उन की हत्या की गई या उनकी संदिग्ध मौत हुई एवं उत्तर कोरिया की सुरक्षा को खतरा निर्माण हुआ तो शत्रुदेशों पर प्रतिबंधात्मक परमाणु हमला कर सकते हैं, ऐसा इन नए नियमों में लिखा गया है। यानी उत्तर कोरिया किसी भी क्षण अपने शत्रुदेश के खिलाफ परमाणु युद्ध छेड़ सकता है, ऐसी चेतावनी उत्तर कोरिया के तानाशाह ने दी है।

पिछले साल से उत्तर कोरिया ने लगातार मिसाइल परीक्षण करके कोरियन क्षेत्र में तनाव निर्माण किया था। साथ ही चार साल बाद युद्धाभ्यास शुरू करनेवाले अमरीका और दक्षिण कोरिया को भी उत्तर कोरिया ने धमकाया था। अमरीका के अतिपूर्व के शहरों को लक्ष्य करने का दावा उत्तर कोरिया ने किया था। लेकिन, उत्तर कोरिया ने स्वयं को परमाणु हथियारों से सज्जित देश घोषित करके अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया को सीधी चुनौती दी है, यह दावा किया जा रहा है।

उत्तर कोरिया के इस ऐलान पर पूरे विश्व से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। कम्युनिस्ट हुकूमत ने परमाणु हथियारों से संबंधित नया कानून बनाकर परमाणु हमले की तैयारी करने का आरोप फ्रान्स ने लगाया है। उत्तर कोरिया का यह निर्णय इस क्षेत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरनाक होने का इशारा फ्रान्स के विदेश मंत्रालय ने दिया। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने इस निर्णय पर तीव्र चिंता जताकर उत्तर कोरिया को चर्चा के लिए आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.