नितीश कुमार फिर से बने बिहार के मुख्यमंत्री

पटना: बुधवार मुख्यमंत्री पद का इस्तीफ़ा देनेवाले नितीश कुमारने गुरुवार के दिन फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली| उनके साथ बिहार के भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ नेता सुशीलकुमार मोदीने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली| दो दिन में हुए इन नाट्यमय गतिविधियों से देशभर में जमके चर्चा है|

मुख्यमंत्री पद की शपथ

नितीश कुमार ने ‘जनता दल युनायटेड’, ‘राष्ट्रीय जनता दल’ और कॉंग्रेस गठबंधन की सरकार से बाहर निकलते हुए बुधवार को इस्तीफ़ा दिया था| बिहार के राज्यपाल को इस्तीफ़ा देते समय बिहार के हित में यह निर्णय लेने जरुरी था यह स्पष्ट किया|आगे चलते आघाडी सरकार चलाना असंभव बताते हुए यह इस्तीफ़ा या यह संकट खुद पर ओढ़ लेने का खेद नितीश कुमार ने व्यक्त किया|

नितीश कुमार के इस्तीफ़े के बाद बिहार में राजनैतिक गतिविधियाँ बढ़ने लगी| बिहार की विधान सभा में तीसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पक्ष ने नितीश कुमार को समर्थन देने की तैयारी की| इसके पश्चात नितीश कुमार ने फिर सरकार स्थापित करने क दावा किया| शुक्रवार को फिर से बने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ भारतीय जनता पक्ष के सुशीलकुमार मोदीने उपमुख्यमंत्री का पद सँभालते हुए शपथ ली| बिहार का व्यापक हित देखते हुए सार्वमत से यह निर्णय लेने की बात नितीश कुमार ने कही|

अपना लगाव बिहार की जनता से है और अपनी सरकार आनेवाले समय में बिहार को विकास और न्याय मार्ग से प्रगत करेंगी, यह गवाही नितीश कुमार ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.