जम्मू-कश्मीर नियंत्रणरेखा पर भारत के हमले में पाकिस्तानी सेना की चौकियाँ तबाह; हमले का वीडियो भी सार्वजनिक किया

नई दिल्ली, दि. २३ : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैंठ के लिए सहयोग करनेवाली पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया| इस आक्रामक हमले का वीडियो भी सेना ने सार्वजनिक किया है| यह आतंकवादियों की मदद करनेवाले पाकिस्तानी सेना के खिलाफ किया ‘दंडात्मक’ कार्रवाई का हिस्सा था, ऐसा सेना के प्रवक्ता ने कहा है| इस हमले का वीडियो सार्वजनिक करके भारत ने पाकिस्तान को कडी चेतावनी दी है, ऐसा मत भारतीय विशेषज्ज्ञ और सेना के पूर्व अधिकारी ज़ाहिर कर रहे हैं| लेकिन यह हमला हुआ ही नहीं, ऐसा कहते हुए पाकिस्तानी सेना अपनी इज़्ज़त बचाने की दयनीय कोशिश कर रही है|

पाकिस्तानी सेनाभारतीय सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल ए. के नरुला ने प्रेस कान्फ्रेन्स में इस हमले की घोषणा की| जम्मू-कश्मीर में बर्फ कम होने के बाद आतंकवादियों की घुसपैंठ बढ़ जाती है| इन आतंकवादियों को घुसपैंठ करना संभव हो, इसलिए पाकिस्तानी सेना की चौकियों में से भारतीय सेना की चौकियों पर हमले किये जाते हैं| २० और २१ मई के दिन नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड में यह बात फिर से स्पष्ट हुई थी| इस मुठभेड में चार आतंकवादी ढेर हुए थे| इसी कारण भारतीय सेना ने नियंत्रणरेखा पर हर वक्त अपना वर्चस्व जताया है| इस बार भी भारतीय सेना ने, आतंकवादियों को घुसपैठ करने के लिए सहयोग करनेवालीं, नौशेरा सेक्टर के पास कीं पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया और चौकियों को तबाह कर दिया, ऐसे मेजर जनरल नरूला ने कहा| साथ ही, इस हमले का वीडियो सार्वजनिक किया जायेगा, ऐसी जानकारी भी मेजर जनरल नरुला ने प्रेस कान्फ्रेन्स में दी|

यह जानकारी मिलने के बाद भारतीय लोग इस वीडियो की बहुत उत्सुकता से राह देख रहे थे| कुछ समय में यह वीडियो सार्वजनिक किया गया| २२ सेकंद के इस वीडियो में भारतीय सेना ने किये हमले में पाकिस्तानी सेना की चौकियों और बंकर्स तबाह होते हुए दिखायी दिये| यह हमला इतना सही और खतरनाक था कि बंकर में रहे पकिस्तानी सैनिकों में से एक के भी बचने की संभवना नहीं|

इसमे पाकिस्तान के कितने सैनिक मारे गए, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है| लेकिन इस हमले पर देशभर में संतोष जताया जा रहा है| इस हमले के लिए रॉकेट लॉंचर्स, टैंकभेदी प्रक्षेपास्त्र और ऑटोमॅटिक ग्रेनेड लाँचर्स और आधुनिक तोपों का इस्तेमाल किया गया, ऐसी जानकारी सेना के सूत्रों ने दी| यह हमला कब किया गया, इनकी जानकारी सेना ने नहीं दी | लेकिन इस महीने की शुरुआत में ही भारत के दो सैनिकों का सर काटकर पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके शव की बर्बरता करने के बाद यह हमला किया गया, ऐसी जानकारी सूत्रोंद्वारा दी जाती है| भारत के शहीद सैनिकों के शव के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के नौ दिन बाद पाकिस्तान की चौकियों को उड़ाया, ऐसा दावा सूत्रों ने किया है| लेकिन सेना ने अधिकृत स्तर पर यह जानकारी नहीं दी है|

भारतीय सेना ने हमले का वीडियो सार्वजनिक करके पाकिस्तान को कडी चेतावनी दी, ऐसा भारतीय विशेषज्ज्ञों समेत सेना के पूर्व अधिकारियों का कहना है| इससे पहले भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की थी| लेकिन उसकी जानकारी खुली करना और वीडियो सार्वजनिक करना ऐसे आक्रामक फैसले सेना ने नहीं लिये थे| लेकिन इस समय यह वीडियो सार्वजनिक करके, पाकिस्तानी सेना के क़ारनामों का करारा जबाब मिलेगा, ऐसा संदेश भारतीय सेना ने दिया है|

इसी कारण पाकिस्तानी सेना को नियंत्रण रेखा के पास रहीं अपनी चौकियों को पीछे लेना पडेगा| एक बार ये चौकियाँ पीछे लीं गयीं, तो फिर पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर ध्यान रखना संभव होगा, ऐसा सेना के पूर्व अधिकारियों का कहना है|

पिछले कुछ सालों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले तीव्र हुए होकर, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रणरेखा पर गोलाबारी और मॉर्टर्स के हमलों की तीव्रता बढ़ायी है| इन हमलों का भारत द्वारा करारा जबाब दिया जा रहा है, फिर भी ‘भारतीय सैनिक इस हमले में शहीद हो रहे हैं’ ऐसी ही ख़बरें हर बार सामने आतीं हैं| उनपर भारतीय लोगों में कमाल की नाराज़गी जतायी| इस पृष्ठभूमि पर सेना ने, पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर, यह वीडियो सार्वजनिक करते हुए देश के लोगों का मनोबल बढा दिया है, ऐसे शब्दों में सेना के पूर्व अधिकारी और विशेषज्ज्ञों ने प्रशंसा की|

भारत सरकार ने, पाकिस्तान के उक़सानेवाले कारनामों का जबाब देने की पूरी आज़ादी सेना को दी है| इस नीति के नतीजे दिखने लगे हैं, ऐसा विशेषज्ज्ञों का कहना है| सेना ने की कार्रवाई का केंद्र सरकार ने समर्थन किया| जम्मू-कश्मीर में शांति बनाये रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की ज़रूरत थी, ऐसी प्रतिक्रिया रक्षामंत्री अरुण जेटली ने दी| प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंग ने भी इस हमले का स्वागत किया है|

भारतीय सेना ने इस हमले का वीडियो सार्वजनिक करने के बाद पाकिस्तानी सेना के ‘इंटर सर्व्हिसेस पब्लिक रिलेशन्स’ के (आयएसपीआर) मेजर जनरल असफि गफूर ने, इस प्रकार का हमला हुआ ही नहीं, ऐसा कहते हुए भारत के दावे का इन्कार किया|

भारतीय मीडिया पर प्रतिक्रिया देनेवाले पाकिस्तान के पूर्व सेना अधिकारी और विशेष्जज्ञ भी, यह हमला मतलब भारत के अप्रचार का हिस्सा है, ऐसा कह रहे हैं| लेकिन इस हमले से और सार्वजनिक किये वीडिया से पाकिस्तानी सेना की इज्जत मिट्टी में मिली है, ऐसा दावा भारतीय सामरिक विशेषज्ज्ञों ने किया|

पहले समय में भारतीय सेना ने किये हमले की बात सिर्फ पाकिस्तानी सेना तक ही सीमित होती थी| इस संदर्भ में कुछ भी झूठ कहकर, अपने लोगों को गुमराह करने का काम पाकिस्तानी सेना करते थी| लेकिन इस हमले का वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया द्वारा पाकिस्तान के लोग भी देख सकते हैं| इसी कारण पाकिस्तानी लोगों को भ्रम में रखना अब इस देश की सेना के लिए संभव नहीं है, ऐसा भरोसा भारतीय सामरिक विशेषज्ञों ने जताया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.