नाइजेरिया में ऑईल रिफाइनरी में हुए विस्फोट में सौ से अधिक की मौत

nigeria-oil-refinery-blast-2अबुजा – नाइजेरिया के दक्षिण इलाके के इमो स्टेट में ईंधन शुद्दीकरण केंद्र में (ऑईल रिफाइनरी) भीषण विस्फोट में १०० से अधिक लोगों की जान चली गई। यह केंद्र अवैध तरीके से चलाया जा रहा था, यह जानकारी सामने आई है। पिछले छह महीनों में नाइजेरिया के ईंधन प्रकल्पों में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। नाइजेरिया के विविध प्रांतों में अवैध तरीके से चलाए जानेवाले ईंधन प्रकल्प बढे हुए हैं। इस घटना पर राष्ट्राध्यक्ष मोहम्म्द बुहारी ने तीव्र शोक व्यक्त किया और उक्त दुर्घटना राष्ट्रीय आपदा है इसकी घोषणा होने की है।

इमो प्रांत के अबेज़ी भाग में चलाए जाने वाली अवैध ऑईल रिफा नाइजेरियानरी में शुक्रवार की रात को भीषण विस्फोट हुआ। इसमें से लगी आग की आंच इस रिफाइनरी के पास वाले दो डेपों में लगने से आग अधिक भडकी। इस आग में कई गाडिया जलकर खाख हो गईं। रिफाइनरी एवं डेपो में कितने लोग थे इसकी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पर ८० से अधिक लोगों के मृत शरीर मिले हैं। विस्फोट एवं तत्पश्चात लगी हुई आग की व्याप्ति बडी होने के कारण मृतकों की संख्या अधिक बढने का डर व्यक्त किया जा रहा है। 

nigeria-oil-refinery-blast-1इमो स्टेट के पुलिस प्रमुख ने उक्त दुर्घटना की छानबीन के आदेश दिए हैं। रिफाइनरी चलाने वाले व्यक्ति को ’वॉन्टेड गुनाहगार’ घोषित किया गया है। कुछ महीनों पूर्व ’नायजेर डेल्टा’ नामक ईंधनसंपन्न क्षेत्र में अवैध तेल उद्योग के खिलाफ मुहिम चलाई गई थी। इसके पश्चात यह घटना घटने के कारण नाइजेरिया सरकार की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

नाइजेरिया अफ्रीका में सर्वाधिक ईंधन संपन्न देश के नाम से जाना जाता है। नाइजेरिया में प्रति दिन २० लाख बैरल से अधिक कच्चे तेले का उत्पादन होता है। पर इसमें से १० प्रतिशत ईंधन की चोरी होती है। देश में बडे पैमाने पर बेकारी बढ रही है और हजारों लोग इस ईंधन की चोरी और इसमें बनने वाले उत्पादनों के अवैध निर्माण में शामिल हैं। यह अवैध कारोबार रोकने के लिए अधिकांश कोशिशे नाकाम साबित हुई हैं और सरकारी नियम और कर बचाने के उद्देश्य से कुछ स्थानिक कंपनियां अवैध कारोबार को बल दे रही हैं, ऐसा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.