नाइजीरिया के ‘अबुजा-कदुना’ रेलगाड़ी पर आतंकी हमला – ४८ घंटों में हुआ दूसरा आतंकी हमला

लागोस – नाइजीरिया के अबुजा से कदुना की ओर जा रही ट्रेन पर भीषण आतंकी हमला हुआ| आतंकियों ने रेल पटरी पर ‘आईईडी’ का विस्फोट करके ट्रेन के डिब्बों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जानकारी स्थानीय सुरक्षा यंत्रणाओं ने साझा की| इस हमले में कई लोग मारे गए हैं और मृतकों में ट्रेनचालक के अलावा महिला डॉक्टर्स एवं रेल कर्मचारियों का भी समावेश है|

nigeria-abuja-kaduna-2नाइजीरिया में ४८ घंटों के दौरान यह दूसरी आतंकी हमला होने की घटना हैं| शनिवार को आतंकियों ने कदुना हवाई अड्डे पर हमला किया था| इस दौरान हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मी की मौत हुई थी| ट्रेन पर यह हमला तब हुआ जब गाड़ी कदुना से मात्र २५ किलोमीटर की दूरी पर थी, यह बात स्पष्ट हुई है| इसकी वजह से कदुना क्षेत्र में आतंकी गुटों का प्रभाव फिर से बढ़ने के संकेत प्राप्त हुए हैं|

सोमवार शाम ६ बजे के बाद कदुना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रिगासा क्षेत्र में आतंकियों ने पटरी पर ‘आईईडी’ से विस्फोट किया| इससे रुकी हुई ट्रेन पर सवार होकर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की| तब गाड़ी में लगभग १ हज़ार यात्री होने की बात कही जा रही है| आतंकियों ने कई यात्रियों का अपहरण किया है और इनमें कुछ विदेशी यात्रियों का भी समावेश होने की बात कही गयी है|

nigeria-abuja-kaduna-1हमले के एक घंटे बाद सैन्य दल घटना स्थल पर पहुँचा| उन्होंने गाड़ी पर कब्ज़ा करके अन्य यात्रियों को रिहा किया| गाड़ी से कई शव बरामद किए गए हैं और शवों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है| घायलों की संख्या भी काफी ज्यादा है और उन्हें अस्पताल में भरती किया गया है| इस हमले का ज़िम्मा अब तक किसी भी संगठन ने स्वीकारी नहीं है, फिर भी इसके पीछे फुलानी आतंकी गुट का हाथ होने की आशंका व्यक्त की गई है|

कदुना-अबुजा रेलमार्ग ईशान कोण नाइजीरिया में अहम रेलमार्ग है| पिछले दो सालों में इस रेल मार्ग पर आतंकी हमलों की यह तिसरी घटना है| इस घटना ने नाइजीरियन सरकार ने आतंकी गुटों के खिलाफ सैन्य मुहिम पर फिर से सवाल उठाया है| नाइजीरिया में अगले साल राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव होंगे और इस बीच बढ़ते हुए आतंकी हमले प्रमुख मुद्दा बनने की संभावना जताई जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.