नाइजेरिया के २० लाख बच्चे ‘न्यूमोनिया’ का शिकार होंगे – ‘यूनिसेफ’ की कडी चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरन्यूयॉर्क/अबुजा – ‘न्यूमोनिया’ को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर से उचित सहयोग प्राप्त नही हुआ या जरूरी कोशिश नही हुई तो नाइजेरिया जैसे देश में २० लाख बच्चे इस बिमारी से शिकार हो सकते है, ऐसी गंभीर चेतावनी ‘यूनिसेफ’ के रपट में दी गई है| स्पेन के बार्सिलोना शहर में ‘चाईल्डहूड न्यूमोनिया’ विषय पर जागतिक बैठक का आयोजन हुआ है इसी पृष्ठभूमि पर यह रपट प्रसिद्ध की गई|

नाइजेरिया में फिलहाल पांच वर्ष के निचे के बच्चों को न्यूमोनिया होने की मात्रा सबसे अधिक है और इस बिमारी से लगभग २० प्रतिशत बच्चों की मौत होने की बात सामने आयी है| यह मौते होने के लिए कुपोषण, हवा का प्रदुषण और लसीकरण एवं उचित औषधों की कमी जिम्मेदार साबित होने की बात भी सामने आयी है|

अमरिका के ‘जॉन हॉपकिन्स युनिव्हर्सिटी’ की सहायता से ‘न्युमोनिया’ की वजह से हो रही छोटे बच्चों की मौत के विषय में अलग रपट तैयार किया गया है| इसमें दुनिया भर में हुई मौत के मामले शामिल है फिर भी नाइजेरिया में न्यूमोनिया की वजह से हो रही मौत की घटना पर खास संज्ञान लिया गया है| नाइजेरिया के अलावा अफ्रीका के इथियोपिया और कांगो का भी जिक्र किया गया है|

अगले दशक में न्यूमोनिया की वजह से नाइजेरिया में कम से कम १४ लाख छोटे बच्चों की मौत होगी, यह दावा ‘यूनिसेफ’ के रपट में किया गया है| न्यूमोनिया के साथ ही इस बिमारी के विषाणू के कारण होनेवाली अन्य बिमारियों भी घातक साबित होगी और इससे लगभग १२ लाख बच्चों की मौत होने का डर इस रपट में जताया गया है| यदि न्यूमोनिया को रोकने के लिए उचित सुविधा और नीधि उपलब्ध कराया तो यह मौंते रोकना मुमकिन होगा, यह निवेदन भी वर्णित रपट में किया गया है|

नाइजेरिया यह देश अफ्रिका में प्रमुख अर्थव्यवस्था के तौर पर जाना जाता है और इसका समावेश दुनिया की प्रमुख २० अर्थव्यवस्थाओं में भी होता है| पर, अर्थव्यवस्था का दर बढ रहा है और तभी वांशिक संघर्ष और आतंकी हमलों की वजह से बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर प्रतिबंध लगे है और इसका झटका नाइजेरिया के स्वास्थ क्षेत्र से संबंधित सुविधाओं को भी लगा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.