सौदी यात्रा में इस्रायल की सुरक्षा का मुद्दा सबसे ऊपर होगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का ऐलान

वॉशिंग्टन – जुलाई के दूसरे हफ्ते अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन खाड़ी का दौरा करेंगे। इनमें से अपनी सौदी अरब की यात्रा सिर्फ र्इंधन से संबंधित नहीं होगी। बल्कि, इस्रायल की सुरक्षा का मुद्दा सबसे ऊपर रखकर हम सौदी की यात्रा करेंगे, ऐसा बयान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया है। लेकिन, शासक डेमोक्रैटिक पार्टी के नेता ही राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के सौदी दौरे का विरोध कर रहे हैं, ऐसी जानकारी ईरान के सरकारी समाचार चैनल ने दी है।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पिछले कुछ दिनों से सौदी समेत खाड़ी देशों का दौरा करेंगे, यह चर्चा हो रही थी। जून के अन्त में बायडेन खाड़ी देशों में होंगे, ऐसे दावे सूत्रों ने किए थे। लेकिन, कुछ कारणों से बदलाव करके बायडेन का यह दौरा जुलाई में आयोजित किया गया था। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के सौदी, इस्रायल और अन्य खाड़ी देशों के दौरे की तारीख तय नहीं हुई थी।

लेकिन, अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा समिती से संबंधित अधिकारी ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार जुलाई के दूसरे हफ्ते में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन खाड़ी के लिए रवाना होंगे। इनमें से सौदी अरब और अन्य अरब मित्रदेशों के दौरे का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। लेकिन, १४-१५ जुलाई को राष्ट्राध्यक्ष बायडेन इस्रायल और वेस्ट बैंक की यात्रा करेंगे, यह जानकारी इस्रायली अधिकारी ने प्रदान की।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रविवार को माध्यमों से बातचीत करते समय भी अपनी खाड़ी यात्रा का मुख्य उद्देश्‍य स्पष्ट किया। ‘सौदी अरब की हमारी यात्रा सिर्फ ईंधन से संबंधित नहीं होगी। सौदी की बैठक व्यापक मुद्दों पर आधारित होगी। इस बैठक में इस्रायल की सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम होगा’, ऐसा बयान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने स्वयं किया है। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस बयान पर व्हाईट हाऊस ने अधिक खुलासा नहीं किया है।

इसी बीच, सौदी के अपने दौरे में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात ना करें, ऐसी माँग डेमोक्रैट पार्टी के नेता बड़ी दृढता से कर रहे हैं। सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद पर मानव अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं, इसकी याद डेमोक्रैट पार्टी के नेता राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को दिला रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.