अफ्रीका के बुर्किना फासो में हुआ नया सैनिकी विद्रोह

बुर्किना फासो – अफ्रीका के ‘साहेल रिजन’ का हिस्सा होनेवाले बुर्किना फासो में नया सैनिकी विद्रोह होने का वृत्त है। शनिवार को सेना के एक गुट ने सरकारी समाचार चैनल पर कब्ज़ा करके, राष्ट्राध्यक्ष बने लेफ्टनंट कर्नल पॉल दमिबा की हुकूमत का तख्तापलट करने का दावा किया। यह कहा जा रहा है कि, दमिबा को फ्रान्स का समर्थन प्राप्त है और देश में स्थित फ्रेंच दूतावास और अन्य उपक्रमों के खिलाफ प्रदर्शन होने की बात सामने आयी है।

सैनिकी विद्रोहइस साल के शुरू में जनवरी महीने में लेफ्टनंट कर्नल पॉल दमिबा ने, देश की जनतांत्रिक सरकार का तख्तापलट करके सत्ता हथियाई थी। सत्ता की बागड़ोर हाथ में लेते समय, ‘जनतांत्रिक सरकार हिंसा और आतंकी हमलें रोकने में असफल हुई’ ऐसा दावा किया गया था। लेकिन, इसके बाद नौ महीनों में हिंसा और हमलों की तीव्रता कम करने में दमिबा भी असफल हुए थे। इस वजह से सेना के एक नाराज़ गुट ने विद्रोह किया, ऐसा बताया जा रहा है।

विद्रोह के बाद देश की बागड़ोर कैप्टन इब्राहिम त्राओरे ने स्वीकारने का ऐलान किया गया। देश की सभी सीमाएँ बंद की गईं हैं और कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। सरकार और संसद को भी भंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र संगठन ने विद्रोह की नई घटना पर तीव्र नाराज़गी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.