खाड़ी क्षेत्र की लष्करी गतिविधियों के ज़रिए अमरीका, इस्रायल की ईरान को चेतावनी

gulf-military-actions-1जेरूसलेम – बंकर बस्टर बमों का वहन करने की क्षमता होनेवाले अमरीका के ‘बी-1बी’ बॉम्बर विमानों ने खाड़ी क्षेत्र से उड़ान भरी। इस समय इस्रायल के एफ-15 लड़ाकू विमान अमरिकी बॉम्बर्स के साथ थे। पिछले महीने भर में अमरिकी बॉम्बर्स और इस्रायली विमानों ने इस क्षेत्र में यह दूसरी संयुक्त गश्त लगाई है। उसी समय, रेड सी के सागरी क्षेत्र में अमरीका, इस्रायली युद्धपोतों के अभ्यास में युएई और बहरीन के विध्वंसकों ने भी सहभाग लिया। खाड़ी क्षेत्र में होनेवालीं ये गतिविधियाँ ईरान की चिंता बढ़ानेवालीं साबित हुईं हैं।

इस्रायल के रक्षाबल ने गुरुवार को सोशल मीडिया में कुछ फोटोग्राफ जारी किए। अमरीका के बी-1बी बॉम्बर्स विमानों की साथसंगत करनेवाले इस्रायली हवाई बल के एफ-15 लड़ाकू विमान के ये फोटोग्राफ्स हैं। खाड़ी क्षेत्र से उड़ान भरे हुए अमरिकी बॉम्बर्स तथा केसी-10 इंधनवाहक विमान का इस्रायल के लड़ाकू विमानों ने साथ दिया, ऐसा इस्रायल रक्षाबल ने बताया। यह संयुक्त उड़ान, इस्रायल और अमरीका के बीच सहयोग दर्शानेवाली तथा इस्रायल और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बात है, ऐसा इस्रायली रक्षाबल ने कहा है।

पिछले महीने में भी अमरीका के बॉम्बर विमान ने खाड़ी क्षेत्र से युरोप की दिशा में प्रवास किया था। उस समय भी सऊदी अरब और बहरीन के लड़ाकू विमानों ने अमरिकी बॉम्बर का साथ दिया था। आगे अमरिकी बॉम्बर ने इस्रायल की सीमा में प्रवेश करने के बाद इस्रायली एफ-15 ने उसका साथ दिया था। अमरीका के बी-1बी बॉम्बर में बंकर बस्टर बॉम्ब यानी भूमिगत अड्डा नष्ट करनेवाले बमों का वहन करने की क्षमता है। ईरान के खुफिया परमाणु तथा क्षेपणास्त्र केंद्रों को लक्ष्य करने के लिए इन बमों का इस्तेमाल हो सकता है।

gulf-military-actions-2अमरीका और इस्रायल के विमानों की यह जानकारी सामने आने से कुछ घंटे पहले, रेड सी के क्षेत्र में अमरीका, इस्रायल, युएई और बाहरिन की नौसेनाओं के बीच उल्लेखनीय अभ्यास शुरू हुआ। अमरीका की सेंट्रल कमांड की नौसेना ने इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास की जानकारी सार्वजनिक की। इस अभ्यास में सहभागी हुए युद्धपोतों का विवरण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस्रायल के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने, इस अभ्यास की पृष्ठभूमि पर ईरान को चेतावनी दी। इस क्षेत्र में ईरान की बढ़ती आक्रामकता को जवाब देने के लिए अमरीका, इस्रायल, युएई और बाहरिन की नौसेनाओं में चल रहा यह संयुक्त अभ्यास महत्वपूर्ण है, ऐसा इस्रायल के नौसेना अधिकारी ने कहा है।

इस्रायल का सागरी क्षेत्र, रेड सी और अपनी सागरी यातायात की आज़ादी को चुनौती देनेवाले ईरान का प्रभाव हमें रोकना होगा। इसके लिए यह अभ्यास अहम साबित होता है’, ऐसा इस्रायल के नौसेना अधिकारी ने बताया। इस्रायल की सुरक्षा के लिए नौसेना का कार्यक्षेत्र बढ़ाना आवश्यक होने की प्रतिक्रिया इस अधिकारी ने माध्यमों के साथ बातचीत करते समय दी।

खाड़ी क्षेत्र को युरोप के साथ जोड़नेवाला रेड सी यह सागरी मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुए हमलों के कारण यह सागरी क्षेत्र बहुत ही संवेदनशील बना है। इस सागरी क्षेत्र से प्रवास करनेवाले सऊदी और युएई के इंधनवाहक जहाज़ों पर हमले होने की बात सामने आई थी। वहीं, इसी सागरी क्षेत्र में ईरान के माल ढुलाई जहाज़ पर भी हमला हुआ था।

महज़ चौबीस घंटों में अमरीका, इस्रायल, युएई और बाहरिन ने रेड सी और खाड़ी के हवाई क्षेत्र में लष्करी गतिविधियाँ करके ईरान को चेतावनी दी होने का दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.