राजधानी मास्को पर हुआ ड्रोन हमला आतंकवादी हमले का हिस्सा – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को/किव – ‘रशिया की राजधानी मास्को पर हुए हमले आतंकवादी हमलों का हिस्सा हैं। यूक्रेन की हुकूमत ने रिहायशी इलाकों पर हमले करके रशियन जनता को धमकाने का विकल्प अपनाया दिख रहा है। रशिया जैसे को तैसी कार्रवाई करे, इसके लिए यूक्रेन उकसाने की कोशिश में होने की बात नए हमलों से दिख रही है। यूक्रेन के इस उकसावे पर उचित प्रत्युत्तर मिलेगा’, ऐसी चेतावनी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी। इसी बीच, रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव को फिर से लक्ष्य किया। किव पर ड्रोन और मिसाइलों के हमले किए गए और पिछले २४ घंटे में किया गया यह तीसरा हवाई हमला है। 

राजधानी मास्कोमंगलवार को यूक्रेन की सेना ने रशिया की राजधानी मास्को पर ड्रोन के हमले किए। इसके लिए आठ ड्रोन्स का प्रयोग होने की जानकारी रशियन यंत्रणा ने साझा की। इनमें से पांच ड्रोन्स रशिया की हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने मार गिराए और तीन ड्रोन्स को ‘जैम’ किए गए, ऐसा रशिया के रक्षा विभाग ने कहा है। यूक्रेन ने रशिया की राजधानी पर किया यह सबसे बड़ा ड्रोन हमला है। 

यूक्रेन के ड्रोन हमले में इमारतों का मामूली नुकसान हुआ। ड्रोन हमला होने पर रशिया ने कुछ इमारतों के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। कुछ घंटे बाद रशियन नागरिक फिर से अपने घर लौटे, यह जानकारी मास्को के मेयर ने प्रदान की। यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों का रशिया ने गंभीर संज्ञान लिया है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में शीघ्रता से उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें पुतिन ने इन ड्रोन हमलों को आतंकी हमले बताकर यूक्रेन को उचित प्रत्युत्तर देने की चेतावनी दी। रशिया के विदेश विभाग ने भी यूक्रेन के आतंकवादी हमलों के विरोध में सख्त प्रत्युत्तर देने की चेतावनी दी।

पिछले दो महीनों में यूक्रेन की राजधानी मास्को पर ड्रोन हमला होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले यूक्रेन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के निवास को लक्ष्य करने का आरोप रशिया ने लगाया था। यूक्रेन के ड्रोन हमले नाकाम करते हुए लगी आग के फोटो भी रशिया ने जारी किए थे। इसके बाद राजधानी मास्को की हवाई सुरक्षा अधिक सख्त की गई थी। लेकिन, इसके बाद भी यूक्रेन ने फिर से ड्रोन हमला करने से रशिया की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

राजधानी मास्को पर ड्रोन हमले करने के रशिया ने लगाए आरोप यूक्रेन ने ठुकराए हैं। मास्को पर हुए हमले यूक्रेन ने नहीं किए हैं, ऐसा दावा यूक्रेन की यंत्रणाओं ने किया है। इससे पहले किए हमलों की ज़िम्मेदारी उठाने से भी भी यूक्रेन दूर रहा था। रशिया में हो रहे ड्रोन हमले एवं अन्य हमलों की ज़िम्मेदारी यूक्रेन ने एक बार भी स्वीकारी नहीं है। रशिया के गुटों ने ही इन हमलों को अंजाम दिया होगा, ऐसी भूमिका यूक्रेन ने अपनाई है।

इसी बीच, राजधानी मास्को पर हो रहे हमलों से पहले रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव और करीबी इलाके में हवाई हमले करने की बात सामने आ रही है। पिछले २४ घंटं में रशिया ने यूक्रेन की राजधानी को लक्ष्य करने का यह तीसरा अवसर हैं। इसके अलावा इस महीने किव पर १७ हवाई हमले होने की जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने साझा की। सोमवार रात एवं एवं मंगलवार सुबह रशिया ने किव पर लगभग २० ड्रोन्स के हमले करने की जानकारी यूक्रेन ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.