अफ़गान जनता सोवियत रशिया की तरह पाकिस्तान को भी भगा देगी – अफ़गानिस्तान के उप-राष्ट्राध्यक्ष अमरुल्लाह सालेह

अमरुल्लाह सालेहकाबुल – ‘वर्ष १९७९ में सोवियत रशिया की सेना को अफ़गानियों ने जिस तरह हमारे देश से भगाया था, बिल्कुल उसी तरह अफ़गान जनता पाकिस्तान को भी यहां से भगा दे, इसके लिए हथियारबंद उठाव की, अंतरराष्ट्रीय निषेध और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की आवश्‍यकता है’, यह उम्मीद कनाड़ा के पूर्व मंत्री क्रिस अलेक्ज़ैंडर ने व्यक्त की है। तभी, यह तो संघर्ष की सिर्फ शुरूआत है, कुछ समय बाद अफ़गान जनता निश्चित रूप से पाकिस्तान को भी हमारे देश से भगा देगी, यह विश्‍वास अफ़गानिस्तान के उप-राष्ट्राध्यक्ष अमरुल्लाह सालेह ने व्यक्त किया है।

अमरुल्लाह सालेहकनाड़ा के पूर्व मंत्री और कुछ समय के लिए अफ़गानिस्तान में कनाड़ा के राजदूत रहे अलेक्ज़ैंडर ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अफ़गानिस्तान की अस्थिरता के लिए पाकिस्तान ही ज़िम्मेदार होने का आरोप अलेक्ज़ैंडर बीते कुछ महीनों से लगा रहे है। तालिबान के हमलों के पीछे से पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में घुसपैठ की है, यह आरोप अलेक्ज़ैंडर ने लगाया। उनके इन आरोपों को जोरदार प्रसिद्धि प्राप्त हो रही है और उप-राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने भी इस पर बयान किया है।

‘यह तो संघर्ष की सिर्फ शुरूआत है और कुछ समय बाद अफ़गान जनता निश्चित रूप से पाकिस्तान को हमारे देश से भगा देगी’, ऐसा सालेह ने कहा है। साथ ही सैंक्शन पाकिस्तान यानी पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाएं, यह माँग भी अफ़गानिस्तान में जोर पकड़ने लगी है। अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने भी पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की माँग की है। ‘आतंकवाद, इसके समर्थक और प्रायोजक का विनाश हो’, ऐसा फवाद अमन ने कहा है।

अमरुल्लाह सालेहअफ़गानिस्तान की अस्थिरता के लिए पाकिस्तान ही पूरी तरह से ज़िम्मेदार होने का अफ़गान सरकार और सुरक्षा यंत्रणा का आरोप है। पाकिस्तान की सेना पर लगाए गए हमारे आरोप खोखले नहीं हैं, इसके सबूत अफ़गानिस्तान की सरकार ने रखे हैं। अफ़गानिस्तान के ‘नैशनल सिक्युरिटी काऊन्सिल’ के प्रमुख अहमद शुजा जमाल ने खाड़ी क्षेत्र के नामांकित समाचार चैनल से बातचीत करते समय यह आरोप लगाया कि, पाकिस्तान तालिबान को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

तालिबान ने अफ़गानिस्तान में तैनात अमरिकी सैनिकों पर हमले करने के लिए इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों का निर्माण पाकिस्तान के दो कारखानों में बने अमोनियम नाइट्रेट से ही होने की जानकारी जमाल ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.