नाइजीरिया में स्थित अमरिकी जैविक प्रयोगशालाओं की वजह से ही मंकीपॉक्स का फैलाव हुआ – रशियन रक्षा विभाग का गंभीर आरोप

मास्को – २० से अधिक देशों में पाए गए ‘मंकीपॉक्स’ के ढ़ाई सौ से अधिक मरीज़ यानी हिमशैल की नोक हैं, ऐसी चेतावनी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दी है। यह चेतावनी मंकीपॉक्स के संक्रमण की भीषणता स्पष्ट करती है। लेकिन, रशिया के रक्षा विभाग ने इससे भी भयंकर आरोप लगाया है। नाइजीरिया में मौजूद अमरीका के चार जैविक प्रयोगशालाओं से मंकीपॉक्स फैलाया गया, ऐसा आरोप रशिया के रक्षा विभाग ने लगाया है। ‘डब्ल्यूएचओ’ इसकी जाँच करे, ऐसी माँग रशिया ने की है।

मंकीपॉक्सरशियन रक्षा विभाग के ‘रेडिएशन केमिकल ॲण्ड बायोलॉजिकल डिफेन्स ट्रूप्स’ के प्रमुख ‘इगोर किरिल्लोव’ ने अमरीका पर यह गंभीर आरोप लगाया। रशियन वृत्तसंस्था स्फुटनिक में किरिल्लोव ने लगाए आरोपों की जानकारी प्रसिद्ध हुई है। नाइजीरिया में मंकीपॉक्स का उदय होने का बयान ‘डब्ल्यूएचओ’ ने किया था। इस देश में अमरीका की कम से कम चार जैविक प्रयोगशालाएँ हैं, यह संजोग नहीं है। बल्कि इन्हीं प्रयोगशालाओं से मंकीपॉक्स फैलाया गया, यह दावा किरिल्लोव ने किया है।

यह काफी गंभीर बात है और डब्ल्यूएचओ को इसकी जाँच करनी ही होगी, ऐसी माँग किरिल्लोव ने की है। इससे पहले भी अमरीका जैविक प्रयोगशालाओं से बनते खतरे को टालने के लिए आवश्‍यक ध्यान नहीं रखती, यह स्पष्ट हुआ है। अमरीका के जैविक मुद्दे का व्यवस्थापन प्रभावी नहीं, ऐसा आरोप किरिल्लोव ने लगाया। अमरीका की इस अव्यवस्था का लाभ आतंकी उठा सकते हैं, इस ओर भी किरिल्लोव ने ध्यान आकर्षित किया।

मंकीपॉक्ससाल २०१४ से २०२१ के दौरान ‘यूएस फुड ॲण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’, ‘द यूएस आर्मी मेडिकल रिसर्च इन्स्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिसिज्‌ इन मेरिलैण्ड’, ‘सेंटर फॉर वैक्सीन रिसर्च इन पेन्सेल्वानिया’ जैसी अमरिकी संस्था जैविक क्षेत्र में कर रहें काम पर किसी का ध्यान नहीं गया। इस मुद्दे पर अमरीका से किसी ने सवाल नहीं किया, इस पर भी इगोर किरिल्लोव ने ध्यान आकर्षित किया। साल १९९६ में डब्ल्यूएचओ ने विषाणुओं से संबंधित बनाए नियमों का अमरीका की यह सभी प्रयोगशालाएँ उल्लंघन कर रही हैं, ऐसा अन्य आरोप भी किरिल्लोव ने लगाया।

इसी बीच, इससे पहले यूक्रेन में अमरीका की जैविक प्रयोगशाला सक्रीय थी, लेकिन रशिया ने यूक्रेन पर हमला करने के बाद शीघ्रता से इन प्रयोगशालाओं को बंद किया गया, यह आरोप रशिया ने लगाया था। इसके अलावा यूक्रेन में स्थित अमरीका की इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से यूक्रेनी छात्रों पर प्रयोग किए गए और इसके लिए प्रयोगशालाओं में चूहे जैसा इस्तेमाल किया गया, यह दावा रशिया ने किया था। यह आरोप अमरीका ने ठुकराए थे। ऐसी स्थिति में मंकीपॉक्स को लेकर अमरीका पर अधिक गंभीर आरोप लगाकर रशिया ने हम इसकी तहकीकात करने के लिए पीछे रहेंगे, यह ऐलान किया है। मंकीपॉक्स की महामारी अधिक तीव्रता से फैली तो रशिया के आरोपों को अन्य देशों का समर्थन प्राप्त होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.