अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान की ओर भारत एवं अमरीका सावधानी से देख रहे हैं – विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला

वॉशिंग्टन – ‘अफ़गानिस्तान में जारी गतिविधियों को भारत और अमरीका काफी सावधानी से देख रहे हैं। खास तौर पर पाकिस्तान की गतिविधियों पर हमारी कड़ी नज़र है’, यह बात अमरीका के दौरे पर पहुँचे भारत के विदेश सचिव ने स्पष्ट की। साथ ही, हम ज़िम्मेदार बने हैं, यह संकेत देने की कोशिश तालिबान कर रहा है, यह बात सकारात्मक है, यह बयान भी विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने किया।

भारत एवं अमरीकाइन तीन दिनों के दौरे के दौरान उन्होंने अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन से मुलाकात की। साथ ही, अमरीका की विदेश सचिव वेंडी शर्मन और अमरिकी उद्योग क्षेत्र के मान्यवरों से भी श्रृंगला ने भेंट करने का वृत्त है। इसकी पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नही हुई है। लेकिन, अफ़गानिस्तान में तालिबान की सरकार गठित करने की कोशिश जारी है और इसी दौरान भारतीय विदेश सचिव ने अमरीका की यात्रा करना, ध्यान आकर्षित करता है। अफ़गानिस्तान पर बोलते समय श्रृंगला ने यह दावा किया कि भारत ने फिलहाल ‘वेट ॲण्ड वॉच’ यानी सावधानी से प्रतीक्षा करने की नीति अपनाई है।

लेकिन, सावधानी से देखते रहना इसका मतलब कुछ भी नहीं करना, ऐसा नहीं होता, यह सूचक बयान भी भारतीय विदेश सचिव ने किया। तालिबान फिलहाल, वह ज़िम्मेदार बना है, यह संकेत भारत को देने की कोशिश की है। तालिबान के साथ भारत की अबतक हुई बातचीत से यह सकारात्मक संदेश प्राप्त हुआ है। लेकिन, भारत अभी भी अफ़गानिस्तान की ओर सावधानी से देख रहा है। साथ ही, पाकिस्तान की गतिविधियों पर भी भारत की कड़ी नज़र बनी है, इसका एहसास भी भारतीय विदेश सचिव ने कराया।

पाकिस्तान के ‘आयएसआय’ के प्रमुख अफ़गानिस्तान में दाखिल हुए हैं और तभी भारत के विदेश सचिव ने किया यह बयान ध्यान आकर्षित करता है। इसी बीच, २२ से २७ सितंबर के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी अमरीका का दौरा करेंगे, ऐसी खबर है। इस दौरान अफ़गानिस्तान का मुद्दा शीर्ष स्थान पर होगा, यह भी कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.