अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ करेंगे ताइवान की यात्रा

वॉशिंग्टन – चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के कड़े विरोधी के तौर पर पहचाने जानेवाले अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ अगले हफ्ते ताइवान की यात्रा करेंगे| ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की| अपनी इस यात्रा में पोम्पिओ ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन समेत उप-प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री से मुलाकात करेंगे| पोम्पिओ के इस दौरे का चीन ने तीव्र बयान दर्ज़ किया है और ताइवान सरकार आग से खेल रही है, यह इशारा भी दिया है|

mike-pompeo-taiwan-us-1अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन विरोधि आक्रामक नीति के हिस्से के तौर पर ताइवान से सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था| ट्रम्प प्रशासन में विदेशमंत्री के पद पर रहे पोम्पिओ ने इसके लिए पहल की थी| चीन की शासक कम्युनिस्ट हुकूमत को ताइवान के मुद्दे पर लगातार फटकार लगाने के साथ ही चीन विरोधि निर्णय करने में भी पोम्पिओ ने अहम भूमिका निभाई थी| ट्रम्प प्रशासन के आखरी चरण में अमरीका के राजनीतिक अफ़सरों पर ताइवान यात्रा को लेकर लगाए गए प्रतिबंध हटाने का निर्णय भी पोम्पिओ ने ही किया था|

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री का ताइवान दौरा अहमियत रखता है| पूर्व विदेशमंत्री पोम्पिओ का दौरा ताइवान-अमरीका मित्रता और अमरीका का ताइवान को मिल रहा समर्थन का प्रतीक होने का बयान ताइवान के विदेश मंत्रालय ने किया है| पोम्पिओ ताइवान के पुख्ता समर्थक होने की बात ताइवान ने अपने निवेदन में कही है|

पोम्पिओ के इस दौरे को लेकर चीन ने ताइवान को लक्ष्य किया है और अमरीका की सहायता से ताइवान की स्वतंत्रता के सपने ना देखें, यह इशारा भी दिया है| तथा, चीन ने अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री पर प्रतिबंध लगाए हैं, इसकी याद भी चीन ने दिलाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.