‘ईस्ट चाइना सी’ क्षेत्र में जापान के लडाकू विमानों ने चीन की गश्ती विमानों को भगाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

टोकियो – ‘ईस्ट चाइना सी’ के क्षेत्र में चीन और जापान के बीच टकराव होने की तादाद फिर से बढने लगी है| दो दिन पहले चीन की गश्ती विमानों ने जापान की हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की, यह आरोप जापान ने किया है| चीन की इन घुसपैठी विमानों को वापस भगाने के लिए जापान को अपने लडाकू विमानों को रवाना करना पडा, यह जानकारी जापान के रक्षा मंत्रालय ने दी| पिछले बीस दिनों में ‘ईस्ट चाइना सी’ क्षेत्र में चीन ने दुसरी बार घुसपैठ की है, यह दिखाई पडा है|

जापान के रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी के अनुसार २७ दिसंबर के दिन चीन के ‘शांक्सी वाय ९ जेबी’ इस गश्ती विमान ने ‘ईस्ट चाइना सी’ और ‘शुशिमा की खाडी’ में गश्त शुरू की थी| ‘शुशिमा की खाडी’ यह जापान और दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र का हिस्सा है| इस वजह से इस क्षेत्र में चीन की गश्ती विमान ने की गश्त यानी अपने हवाई क्षेत्र में की घुसपैठ है, यह आरोप जापान के रक्षा मंत्रालय ने किया है|

जापानी वायु सेना ने लडाकू ‘एफ ३५’ विमान रवाना करके चीन की गश्ती विमान को भगाया, यह जानकारी जापान ने दी है| २०१८ में चीन ने जापान के हवाई क्षेत्र में विमान भेजने की यह आंठवी बडी घटना है| इसके पहले १४ दिसंबर के दिन चीन के लडाकू और बॉम्बर विमानों ने जापान की हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी| उसके पहले २६ नवंबर के दिन जापान के लडाकू विमानों ने चीन की गश्ती विमानों को रोका था|

इस दौरान, ‘ईस्ट चाइना सी’ में चीन की बढी चुनौती को प्रत्युत्तर देने के लिए जापान ने अपने रक्षा खर्च में विक्रमी बढोतरी की है| साथ ही दो विमान वाहक युद्धपोतों का निर्माण करके उस पर अमरिका के ‘एफ ३५’ विमान तैनात करने का ऐलान भी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.