रशिया को एक संघ एवं समृद्ध यूरोप चाहिए – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को: रशिया को यूरोप में खलबली फैलाने में स्वारस्य नहीं है। इसके विपरीत रशिया को एकसंघ एवं समृद्ध यूरोप चाहिए ऐसा ऑस्ट्रिया और यूरोपिय महासंघ के अन्य सदस्य देशों को समझना चाहिए, ऐसा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कहा है। मंगलवार से रशियन राष्ट्राध्यक्ष का ऑस्ट्रिया दौरा शुरू हुआ है और उसके पहले राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूरोपीय महासंघ के सदस्य देशों को यह संदेश दिया है।

रशिया ने यूक्रेन से क्रीमिया का भूभाग तोड़कर वह अपने देश को जोड़ लिया था। उसके बाद यूरोप के अधिकतम देश रशिया की तरफ अपनी सुरक्षा को होने वाला खतरे के तौर पर देख रहे थे। पिछले कई महीनों से रशिया और यूरोपीय देशों में तनाव बढानेवाली घटनाएं सामने आ रही थी। ब्रिटेन में रशिया के भूतपूर्व जासूस सर्जेई स्क्रिपल पर हुए विष प्रयोग के पीछे रशिया होने का आरोप ब्रिटन एवं अमरिका ने किया था। उसके बाद यूरोपीय देशों ने रशियन राजनैतिक अधिकारियों को बाहर खदेड़ने का निर्णय लिया था। पर पिछले अनेक दिनों से रशिया और यूरोपीय देशों में नजदीकी बढ़ती दिखाई दे रही है।

रशिया, एक संघ, समृद्ध, यूरोप, व्लादिमीर पुतिन, मॉस्को, ऑस्ट्रियाअमरिका ने ईरान के साथ परमाणु करार से वापसी करने के बाद यूरोपीय देश रशिया की तरफ आशा से देखने लगे हैं। उसमें अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने यूरोपीय देशों से अमरिका में होनेवाले पोलाद एवं एल्युमिनियम के निर्यात पर कर बढ़ाने का निर्णय लिया था। उसके बाद यूरोपीय देश अमरिका से व्यापार युद्ध करने के दावे करने लगे हैं। इसका लाभ उठाने के लिए रशिया ने तैयारी शुरू की है। यूरोपीय देशों ने अपनी सुरक्षा के लिए अमरिका पर निर्भर ना रहे। रशिया यूरोपीय देशों का रक्षण करने के लिए सक्षम है, ऐसा संदेश रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने हाल ही में दिया था।

उसके बाद ऑस्ट्रिया के दौरे पर निकलने से पहले एक ऑस्ट्रियन वृत्त माध्यम को दिए मुलाकात में रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यूरोपीय महासंघ के सदस्य देशों को एक और सकारात्मक संदेश दिया है। रशियाने यूरोप में खलबली फैलाने का प्रयत्न किया है, ऐसा दावा हो रहा था। पर रशिया को यूरोप के विभाजन में नहीं तो यूरोप की एक संघता में एवं समृद्धि में स्वारस्य है। इसीलिए रशिया ने अपने विदेशी चलन का बहुत बड़ा हिस्सा यूरोप में रखा है, इसकी तरफ राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने ध्यान केंद्रित किया है।

यूरोप यह रशिया के लिए बहुत बड़ा बाज़ार होकर यूरोपीय देश रशिया के व्यापारी साझेदार है। इसकी वजह से यूरोपीय देशों को रशिया के बारे में गलतफहमियां को स्थान दिया जाए, ऐसा आवाहन रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया था। दौरान रशिया से यूरोपीय महासंघ से नजदीकी साधने के लिए शुरू होनेवाले इन प्रयत्नों को महासंघ से प्रतिसाद नहीं दिया जा रहा है। यूरोपीय महासंघ के प्रमुख जंकर ने आगे चलकर यूरोपीय देशों को रशिया पर कीचड़ फेंकना छोड़ दें एवं रशिया से सहयोग बढ़ाएं ऐसा आवाहन कई दिनों पहले किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.