इस्रायली सेना की कार्रवाई में चार पैलेस्टिनी घुसपैठी ढेर – बडा आतंकी षडयंत्र उधेडने का इस्रायल ने किया दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेरूसलम – गाजापट्टी से इस्रायल की सीमा में घुसपैठ करनेवाले चार पैलेस्टिनी नागरिकों को इस्रायली सेना ने मार गिराया है| साथ ही उन्होंने रखा हथियारों का भंडार भी इस्रायली यंत्रणा ने बरामद किया है| इस कार्रवाई के साथ ही इस्रायल में बडे आतंकी हमलें को अंजाम देने के लिए बनाया षडयंत्र उधेडा गया है, यह दावा इस्रायल के लष्करी अधिकारीयों ने किया है| वही, इस्रायल के अत्याचारों की वजह से गाजा के युवकों पर यह नौबत गिरी है, यह दावा ‘हमास’ ने किया है| इस हमले के बाद इस्रायल ने गाजा के देर अल बलाह पर हवाई हमला किाय है, यह आरोप पैलेस्टिनी माध्यमों ने रखा है|

वर्ष २०१८ के मार्च महीने से गाजापट्टी के पैलेस्टिनी नागरिकों ने इस्रायल की सीमा पर जा टकराने के लिए बडी कोशिश शुरू की थी| इसके लिए हमास ने प्रदर्शन जारी रखकर इस्रायल पर बना दबाव बढाया है| लेकिन, इस्रायल ने कडी कार्रवाई करके इन पैलेस्टिनी प्रदर्शनकारियों को रोक रखा था| साथ ही यह प्रदर्शन नही है, हमास का आतंकी होने का आरोप इस्रायल ने किय था| इस्रायल की कार्रवाई में मार्च २०१८ से अबतक कुल ३०१ पैलेस्टिनियों के मारे जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है| फिर भी पैलेस्टिनीयों की इस्रायल में घुसपैठ करने की कोशिश बंद नही हुई है| 

शुक्रवार की सुबर चार पैलेस्टिनीयों ने इस्रायल की सीमा से घुपसैठ करने की कोशिश की| लेकिन, इस्रायली सैनिकों ने इन चारों पर हमला करके उन्हें जगह पर ही ढेर किया| यह चारों जन बडी तादाद में हथियार लेकर घुसपैठ कर रहे थे| इसमें एके-४७ रायफल, आरपीजी ग्रेनेड लौंचर्स, हैंडग्रेनेडस् भी शामिल है, यह कहकर इस्रायली सेना ने कुछो फोटो भी प्रसिद्ध किए| इन चारों लोगों का इस्रायल में घुसपैठ करके बडे आतंकी हमले को अंजाम देने का षडयंत्र था| लेकिन, हमारे सैनिकों ने इन घुसपैठीयों के सही समय में ढेर करने से बडा आतंकी हमला टला है, यह दावा इस्रायली सेना के अधिकारियों ने किया है|

गाजापट्टी के प्रशासन की जिम्मेदारी ‘हमास’ की है| इस वजह से इस घुसपैठ की जिम्मेदारी भी हमास की ही होती है, ऐसा इस्रायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रोनेन मानलिस ने कहा है| वही, हमास ने गाजा के युवक हिंसा का मार्ग चुन रहे है, इसे इस्रायल की निती जिम्मेदार होने का आरोप रखा है| इस्रायल की अत्याचारी निती की वजह से गाजा के युवकों पर यह नौबत आ गिरी है, ऐसा हमास का कहना है| साथ ही इस घुसपैठ की कोशिश के बाद इस्रायल ने गाजा के ‘देर अल बलाह’ पर हवाई हमला किया है, यह दावा पैलेस्टिनी माध्यमों ने किया|

इस्रायल के लडाकू विमानों ने यह कार्रवाई करने का दावा पैलेस्टिनी माध्यम कर रहे है| लेकिन, इस हमलें का ब्यौरा अभी सामने नही आया है|

इस्रायल से संघर्ष कर रहे हमास की सहायता करने की बडी तैयारी ईरान ने की है| हमास और ईरान का मोर्चा बना है, यह दावा इसी कारण हो रहा है| पैलेस्टिन की सीमा से हमास और लेबनान की सीमा से हिजबुल्लाह के एक ही समय पर इस्रायल पर हमलें करवाने का षडयंत्र ईरान ने किया है, यह आरोप इस्रायल के वरिष्ठ लष्करी अधिकारियों ने पहले ही किया था| लेकिन, इस्रायल इन दोनों मोर्चे पर पूरी तरह से सतर्क है और यह षडयंत्र नाकाम करने की ताकद इस्रायल रखता है, यह चेतावनी इस लष्करी अधिकारी ने दी थी| साथ ही पर्शियन खाडी एवं खाडी क्षेत्र में अमरिका की ईरान विरोधी कार्रवाई में शामिल होने की तैयारी इस्रायल ने दिखाई है| ऐसा हुआ तो खाडी देशों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, यह धमकी ईरान ने एक दिन पहले ही दी थी| इसके बाद पैलेस्टिनीयों ने इस्रायल में घुसपैठ करने के लिए की यह कोशिश ध्यान आकर्षित करनेवाली घटना साबित हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.