तैवान की खाडी में सफर कर रही चीन की विमान वाहक युद्धपोत का अमरिकी एवं जापान की युद्धपोतों ने किया पीछा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतैपेई: चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने अपने सहायक विध्वंसकों के बेडे के साथ रविवार की सुबह तैवान की खाडी से सफर किया| इस दौरान अमरिकी और जापान की युद्धपोतों ने चीन के इस बेडे का पीछा करने की घटना भी हुई है| तैवान में जल्द ही राष्ट्राध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने है| इस पृष्ठभूमि पर चीन और अमरिकी युद्धपोतों की गतिविधियां भी इस क्षेत्र में बढने लगी है|

तैवान के रक्षा मंत्रालय ने इस गतिविधि की जानकारी सार्वजनिक की| चीन की स्वदेशी निर्माण की विमान वाहक युद्धपोत ने रविवार की सुबह तैवान की खाडी से सफर किया| इस युद्धपोत का निर्माण के बाद यह पहला ही सफर है और इस युद्धपोत पर कोई भी विमान, हेलिकॉप्टर या हथियार तैनात नही हुए है| इस युद्धपोत का साथ कर रही चीन की नौसेना के अन्य विध्वंसक भी सफर कर रही थी|

इसी बीच अमरिका और जापान की युद्धपोतों ने चीन के इस बेडे का सुरक्षित अंतर बनाकर पीछा किया| चीन की युद्धपोतों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अमरिका और जापान के युद्धपोतों ने यह कार्रवाई की है, ऐसा तैवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा| अमरिका और जापान के युद्धपोतों की जानकारी देने से तैवान दूर रहा है| दो दिन पहले अमरिका की विमान वाहक युद्धपोत ने इसी सागरी क्षेत्र में गश्त की थी| अमरिका की इस गश्ती पर चीन ने आलोचना की थी|

तैवान यह अपना भी हिस्सा होने का दावा चीन करता रहा है| इस वजह से अमरिका या कोई भी देश तैवान के साथ राजनयिक वं लष्करी, आर्थिक या व्यापारी सहयोग स्थापित ना करें, यह धमकी चीन ने अन्य देशों को दी है| पर, चीन की इस धमकी को जरा भी किमत दिए बिना अमरिका ने तैवान के साथ सहयोग कायम रखा है| साथ ही अन्य देश तैवान के साथ सहयोग करें, इसके लिए कोशिश करने का ऐलान अमरिका और तैवान ने किया है|

इसी बीच चीन की नौसेना में लिओनिंगयह एक मात्र विमान वाहक युद्धपोत तैनात है| पर, यह युद्धपोत चीन की नौसेना के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय लष्करी विश्‍लेषक कर रहे है| इसी वजह से चीन ने स्वदेशी निर्माण के विमान वाहक युद्धपोतों का निर्माण करने पर जोर दिया है| इनमें से पहले युद्धपोत का निर्माण पूरा हुआ है और इसपर अगली तैनाती करने से पहले चीन ने इस युद्धपोत का तैवान की खाडी में सफर करवाया है| पहली बार अपनी बंदरगाह से बाहर निकली चीन की इस युद्धपोत ने सीधे तैवान की खाडी में सफर करके तैवान और तैवान का समर्थन कर रही अमरिका को चेतावनी दी है, यही दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.