सोने के दामों में उछाल छह महीनों का सर्वोच्च स्तर लांघ कर प्रति औंस १२९० डॉलर्स पर जा पहुंचे

Third World Warलंडन: अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था दुबारा मंदी का सामना करने के प्राप्त हो रहे संकेत और शेअर बाजार में शुरू उथल पुथल की पृष्ठभुमि पर सोने के दामों में दुबारा उछाल दिखाई दे रहा है| पिछले हफ्ते में छह महीनों का सर्वोच्च स्तर पर दर्ज किए सोने के दामों ने यह स्तर लांघ कर नया रिकार्ड बनाया है और आने वाले कुछ दिनों में सोने के दाम प्रति औंस १३०० डॉलर्स से भी ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है| गुरूवार के दिन अमरिका के ‘गोल्ड फ्युचर्स’ ने १२९०.२० डॉलर्स तक छलांग लगाई|

अमरिकी डॉलर कमजोर होने से सोने की मांग में बढोतरी हुई है| शेअर बाजार में बडी उथल पुथल शुरू है और इस से बने दबाव में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का आकर्षण बढा है, इन शब्दों में हांगकांग स्थित सोने के दामों में होनेवाले चढ उतार के विश्‍लेषक पीटर फुंग इन्होंने सोने के बढते दामों का समर्थन किया|

सोने, दामों, उछाल, छह महीनों, सर्वोच्च स्तर, लांघ, प्रति, औंस, १२९० डॉलर्सअमरिका में शुरू शटडाऊन के मुद्दे पर बुधवार के दिन हुई बैठक असफल रही| उसके बाद ब्रिटेन के साथ अन्य युरोपीय अर्थव्यवस्था से नकारात्मक संकेत प्राप्त हुए है| अमरिका और युरोप की इन गतिविधियों का असर एशियाई शेअर बाजार पर भी हुआ है| इस दौरान शेअर बाजार लगातार गिरावट का सामना कर रहे है| ऐसी पृष्ठभुमि सोने के दामों में विक्रमी उछाल दिखाई देने के लिए कारन बनी है, यह बताया जा रहा है|

पिछले हफ्ते में ही सोने का दाम प्रति औस १२८३.२० डॉलर्स तक जा पहुंचे थे| इसके साथ ही सोने के दामों ने छह महीनों का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था| लेकिन अब यह स्तर लांघकर सोने के दामों ने १३०० डॉलर्स के स्तर कि दिशा में सफर शुरू किया है, यह विश्‍लेषकों का कहना है|

वित्तक्षेत्र के शीर्ष स्थान पर रहे ‘ब्ल्यूमबर्ग इंटेलिजन्स’ ने २०१९ के दौरान सोने में किया गया निवेश अग्रीम स्थान पर रहने के संकेत दिए है| सोने मे किया गया निवेश और इससे होनेवाला मुनाफा अमरिकी डॉलर और शेअर बाजार को पीछे छोडेगा, यह दावा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.