अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान अकेला पडा

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – संयुक्त राष्ट्रसंघ, अमरिका और चीन के बाद रशिया ने भी ‘धारा ३७०’ के मुद्दे पर पाकिस्तान को झटका दिया है| भारत ने कानूनी मार्ग से संविधानिक बदलाव किए है, यह कहकर रशिया के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को निराश किया है| इस वजह से काफी बडी राजनयिक तंटा खडा करने के बावजूद पाकिस्तान के हाथ में ज्यादा कुळ लगा नही है| इस नाकामयाबी से पाकिस्तानी जनता का ध्यान दुसरी ओर मोडने के लिए प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार ने विपक्षी नेता मरियम नवाझ को गिरफ्तार किया है, यह दावे करना अब पाकिस्तान में?शुरू हुआ है|

‘‘धारा ३७०’ खतम करने का भारत ने किया निर्णय यह अंदरुनि बात है| इसमें पाकिस्तान ने हस्तक्षेप करने का कोई कारण नही है’, ऐसा इशारा भारत के विदेशमंत्री ने पाकिस्तान को दिया था| लेकिन, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बडी राजनयिक मुहीम शुरू करके भारत को मुश्किलों में फंसाने के सपने देख रहा है| इसके लिए इम्रान खान ने बडी तैयारी भी की थी| संयुक्त राष्ट्रसंघ और अमरिका पाकिस्तान की इन कोशिशों को समर्थन देगी, यह बडी उम्मीद पाकिस्तान के कुछ विद्वानों ने रखी थी| अफगानिस्तान के सेना हटाने के लिए अमरिका को पाकिस्तान की सहायता जरूरी है| इस के बदले में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष में भुमिका लेने के लिए अमरिका को विवश करना मुमकिन है, यह मुद्दा इस उम्मीद के पीछे था| साथ ही कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता करने की तैयारी दिखाकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पाकिस्तान का यह भरोसा और भी बढाया था| 

लेकिन, अमरिका ने कश्मीर यह द्विपक्षीय समस्या होने की बात कहकर इस मुद्दे पर अमरिका की भूमिका में बदलाव नही हुआ है, इसका कडा एहसास पाकिस्तान को कराया| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी पाकिस्तान की तकरार गंभीरता से लिए बिना इस प्रश्‍न पर द्विपक्षीय बातचीत से हल निकालने की सलाह दी| चीन की यात्रा कर रहे पाकिस्तान के विदेशमंत्री कुरेशी को चीन ने भी ऐसी ही सलाह देकर ठुकराया दिख रहा है| इससे जुडी खबरें प्रसिद्ध हो रहे थे तभी रशिया ने भी भारत के पक्ष में भूमिका रखकर पाकिस्तान को जमीन पर उतारा दिख रहा है| इस के साथ ही भारत के विरोध में जागतिक स्तर पर मत बनाने का पाकिस्तान का सपना हवा हो गया है| इस असफलता के बीच जनता का ध्यान दुसरी ओर हटाने के लिए इम्रान खान की सरकार काम में जुटी दिख रही है|

कुछ दिन पहले पाकिस्तान की विपक्षी नेता मरियम नवाझ को गिरफ्तार किया गया था| इस गिरफ्तारी से पहले मरियम नवाझ ने प्रधानमंत्री इम्रान खान पर कडी आलोचना की थी| अपनी अमरिका यात्रा काफी सफल होने के दावे इम्रान खान ने किए थे|

कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने की तैयारी ट्रम्प ने दिखाने की बात कहकर यह अपनी वर्ल्डकप जितने से भी बडी जीत होने की बात इम्रान खान ने कही थी| लेकिन, असलियत में इम्रान खान को उनकी ही नशे में धुत रखकर भारत ने धारा ३७० हटाई, ऐसी आलोचना मरियम नवाझ ने की थी|

प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार भ्रम में रहने से ही भारत कश्मीर संबंधी इतना बडा निर्णय कर सका, यह आरोप मरियम नवाझ ने किया था| इसके बाद इम्रान खान की पार्टी तेहरिक ए इन्साफ ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज की थी|

मरियम नवाझ ने की आलोचना इम्रान खान पर नही है बल्कि पाकिस्तान पह की गई है, यह उल्टा आरोप रखा गया था| इसके बाद मरियम नवाझ को गिरफ्तार किया गया| उनकी गिरफ्तारी की चर्चा पाकिस्तानी माध्यमों में शुरू हुई है| इस वजह से कश्मीर का प्रश्‍न और इसमें पाकिस्तान की सरकार को मिली नाकामयाबी के मुद्दे पीछे हुए है, यह नए आरोप विपक्षी नेता कर रहे है|

साथ ही पाकिस्तान के माध्यम भी इम्रान खान के पक्ष में खडे हुए है और विपक्षी नेताओं को लक्ष्य करने की कोशिश में इम्रान खान और पाकिस्तानी सेना का साथ दे रहे है, यह आलोचना विपक्षी नेताओं ने की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.