ईरान से बढते खतरे की पृष्ठभूमि पर इराक स्थित अमरिकी दूतावास के कर्मचारियों को देश लौटने के आदेश

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बगदाद/बर्लिन – इराक में तैनात अमरिकी सैनिक और संंबंधितों को ईरान से जुडी आतंकी संगठनों से खतरा होने का इशारा ‘सेंटकॉम’ ने दिया है| इस इशारे के बाद अमरिका ने इराक में अपनी गतिविधियां बढाई है| इस दौरान इराक में स्थित अपने दूतावास के कर्मचारियों को तुरंत इराक से अमरिका लौटने के आदेश भी अमरिका ने दिए है|

इराक और सीरिया में तैनात अमरिकी सैनिक और हितसंबंधों को ईरान या ईरान के हस्तकों से गंभीर खतरा बना है, यह इशारा अमरिका की ‘सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) के प्रवक्ता बिल अर्बन इन्होंने दिया था| अमरिका के साथ बने तनाव में हो रही बढोतरी की पृष्ठभूमि पर ईरान अपने हस्तकों का इस्तेमाल करके इराक और सीरिया में अमरिकी सैनिकों पर हमलें करेगा, यह संभावना ‘सेंटकॉम’ के प्रवक्ता ने व्यक्त की थी| साथ ही ‘सेंटकॉम’ ने इराक और सीरिया में अपने सैनिक और नागरिकों के लिए ‘हाय अलर्ट’ जारी किया था|

‘सेंटकॉम’ ने दिए इस इशारे का संज्ञान लेकर ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार के दिन इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमरिकी दूतावास के कर्मचारियों को इराक छोडने के आदेश दिए| इराक में मौजूद ईरान समर्थक आतंकी अमरिकी कर्मचारियों पर हमलें कर सकते है, यह डर व्यक्त करके अमरिका ने वर्णित आदेश जारी किए है| कुछ दिन पहले अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ इराक की यात्रा पर होते समय उन्होंने भी अमरिकी हितसंबंधों को बना खतरा रेखांकित किया था| लेकिन, इराक ने अमरिका ने लगाया आरोप ठुकराया था|

इसके बाद सेंटकॉम प्रमुख लेफ्टनंट जनरल केनिथ मॅकेन्झी ने इराक में ईरान से जुडी आतंकी संगठनों को धमकाया था| इराम में अमरिकी लष्करी ठिकाने या हितसंबंधों पर हमलें हुए तो इराक में ईरान के गुटों पर जोरदार हमलें करने का इशारा लेफ्टनंट जनरल मॅकेन्झी इन्होंने दिया था| अमरिका के इस इशारे पर इराक से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| इराक अपने भूभाग का इस्तेमाल अमरिका को ईरान के विरोध में कार्रवाई के लिए करने नही देगा, ऐसा इराक के राजनयिक अधिकारी हैदर मन्सूर हादी इन्होंने कहा है|

इस दौरान, अमरिका के साथ ही जर्मनी और नेदरलैंड ने भी नाटो के तहेत इराक में तैनात अपने सैनिकों को भी इराक में अपनी गतिविधियां बंद करने करने के आदेश दिए| इराकी सैनिकों को आतंकवादविरोध कार्रवाई का पशिक्षण दे रहे इन सैनिकों को प्रशिक्षण बंद करने के आदेश जर्मनी ने दिए है| यह प्रशिक्षण कुछ दिनों के लिए रोका गया है और तबतक जर्मन सैनिक अपने अड्डे से बाहर नही निकलेंगे, यह दावा जर्मन रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता जेन्स फ्लॉसॉर्फ इन्होंने किया| लेकिन, इराक में तैनात अपने सैनिकों को ईरान से खतरा नही है, यह दावा फ्लॉसॉर्फ इन्होंने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.