इराक-सीरिया सीमापर हुए हवाई हमलों में ईरान से जुडे गुट के २६ आतंकी ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बगदाद – गुरूवार के दिन इराकसीरिया की सीमा पर ईरान से जुडे गुट के अड्डे पर हुए हवाई हमलें में २६ आतंकी मारे गए है| ‘हाशेद अल शाबीइस ईरान से जुडे गुट के आतंकियों पर यह कार्रवाई होने की जानकारी सीरिया स्थित मानव अधिकार संगठन ने दी है| कुछ घंटे पहले इराक में हुए राकेट हमलों के दौरान अमरिका और ब्रिटेन के तीन सैनिक मारे गए थे| इसके बाद ईरान से जुडे गुट पर यह कार्रवाई होने से अमरिका और पश्चिमी देशों के गठबंधन ने आतंकियों पर यह कार्रवाई की है, यह दावा किया जा रहा है|

बुधवार की रात इराक की राजधानी बगदाद के नजदिकी ताजी में बने अमरिकी हवाई अड्डे पर जोरदार राकेट हमलें हुए| कम से कम १५ से भी अधिक राकेट इस दौरान छोडें गए, यह जानकारी अमरिकी सेना ने साझा की| इन हमलों में अमरिका का सैनिक और कान्ट्रैक्ट सैनिक एवं ब्रिटेन के सैनिक की मौत होने का ऐलान अमरिका और ब्रिटेन ने किया है

अमरिकी हवाई अड्डे पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने अभी स्वीकारी नही है| पर, दो महीनों पहले अमरिका ने कासेम सुलेमानी को ढेर करने के बाद इराक में अमरिकी लष्करी अड्डों पर हमलें होने की मात्रा में बढोतरी हुई है| इराक में स्थित ईरान से जुडे गुट इन हमलों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप अमरिका कर रही है| इराकी की सेना ने इन हमलों की कडी जांच करने का ऐलान किया है|

इराक में स्थित अमरिकी हवाई अड्डों पर हुए हमले को कुछ घंटे नही होतें, तभी गुरूवार की दोपहर में इराकसीरिया की सीमा पर हवाई हमलें हुए| सीरिया के पूर्वीय ओर अबू कमाल लष्करी अड्डे पर यह हमलें किए गए| अब कमाल अड्डे पर ईरान से संबंधित गुट के आतंकी तैनात है| इराक के रास्ते सीरिया पहुंच रहे ईरान से संबंधित आतंकियों के लिए यह प्रमुख अड्डा है| इसी अड्डे पर बडी मात्रा में हथियारों का भंडार रखा जाता है और आगे सीरिया और लेबनान तक इन हथियारों की आपुर्ति होती है|

इससे पहले भी अबू कमाल अड्डे पर हवाई हमलें हुए है और सीरियन माध्यमों ने इसके लिए इस्रायल एवं अमरिका को जिम्मेदार पकडा था| इसी बीच इराक में स्थित अमरिकी लष्करी अड्डों पर हो रहे हमलों पर अमरिका अधिक मजबूती से जवाब दे सकती है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प अगले दिनों में ईरान पर भी हमलें कर सकते है| यह संभावना देखकर अमरिकी कांग्रेस ने ईरान पर हमलें करने से संबंधित ट्रम्प के अधिकारों में कटौती की है| पर, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इस निर्णय के विरोध में नकाराधिकार का इस्तेमाल कर सकते है, ऐला व्हाईट हाउस ने कहा है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.