अमरीका को जवाब देने के लिए ईरान ने ग्रीस से ईंधन टैंकर्स जब्त किए

तेहरान – ग्रीस की नौसेना ने पिछले महीने ईरान के ईंधन वाहक जहाज़ जब्त करके उसमें भरे हुए ईंधन के बैरल्स अमरीका को सौंपे थे। इससे आगबबूला हुए ईरान ने अमरीका पर समुद्री डकैती का आरोप लगाया था। अब ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ ने पर्शियन खाडी से यात्रा कर रहे ग्रीस के दो ईंधन टैंकर्स जब्त करके ग्रीस के साथ अमरीका को भी उल्टा जवाब दिया है। इससे पर्शियन खाड़ी का माहौल गरमाया है।

ईंधन टैंकर्सअप्रैल में ग्रीस के समुद्री क्षेत्र के करीब सफर कर रहे ईरान के ईंधन वाहक जहाज़ों को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था। रशियन झंडा लगाकर सफर कर रहे ईरान के जहाज़ों ने मौसम में सुधार होने तक ग्रीस के तट पर रुकने की अनुमति ली थी। फिर भी ग्रीस की नौसेना ने ईरान के जहाज़ों को जब्त किया।

ईंधन टैंकर्सइसके बाद ग्रीस ने इन जहाज़ों पर मौजूद ईंधन की तस्करी करके अमरीका भेजा, यह आरोप ईरान ने लगाया। अमरीका समद्री डकैती कर रही है, यह आरोप ईरान ने लगाया था। इसके लगभग महीनेभर बाद पर्शियन खाड़ी से सफर कर रहे ग्रीस के ईंधन वाहक जहाज़ों पर ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ ने कब्ज़ा किया।

इस घटना की वजह से पर्शियन खाड़ी में तनाव बना है। इन जहाज़ों की रिहायी के लिए अमरीका और ग्रीस ईरान के विरोध में कार्रवाई कर सकते हैं। इससे संघर्ष छिड़ने का खतरा निर्माण हुआ है और इस वजह से यह क्षेत्र तनावपूर्ण दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.