ईरान परमाणु समझौता भंग करने की तैयारी में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान/वॉशिंगटन – ‘ईरान के ईंधन और बैंकिंग क्षेत्र को सहायता करनेवाले निर्णय अगले ६० दिनों में होते नही है तो ईरान परमाणु समझौते के कुछ शर्थों का भंग करेगा’, यह इशारा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी इन्होंने पिछले हफ्तें में दिया था| इस पर अमल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते में तय कुछ शर्थों का भंग करना ईरान ने शुरू किया है, यह जानकारी ईरान के प्रवक्ता ने दी है| ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते का भंग है, फिर भी ईरानी अधिकारियों ने यह आरोप ठुकराया है|

‘ईरान ने परमाणु समझौते में तय किए शर्थों में बदलाव करना शुरू किया है| इसमें अलग अलग प्रकार के करतूदों का समावेश है और ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी इन्होंने इसके पहले ही इस संबंधी एहसास कराया है’, इन शब्दों में ईरान की ‘अटोमिक एनर्जी ऑर्गनायझेशन’ के प्रवक्ता बेहरोज कामलवंदी इन्होंने यह ऐलान किया है की, ईरान ने परमाणु समझौते में तय शर्थों में बदलाव करना शुरू किया है|

सालभर इंतजार करने के बाद ईरान ने परमाणु समझौते में बदलाव करने के लिए कदम बढाया है और यह प्रावधान समझौते में ही होने का दावा कमालवंदी इन्होंने किया| इस वजह से ईरान ने किए बदलाव यानी इस समझौते का भंग साबित नही होता, यह खुलासा भी ईरान के प्रवक्ता ने किया| लेकिन, ईरान ने यकिनन कौनसे बदलाव करना शुरू किया है, इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी उन्होंने नही दी है| इस वजह से ईरान ने किया ऐलान और उसके उद्देश्य को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है|

पिछले वर्ष ८ मई के रोज अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने अधिकृत स्तर पर इस समझौते से पीछे हटने का ऐलान किया था| उसके बाद सालभर में अमरिका ने ईरान पर चार स्तरों में कडे प्रतिबंध लगाए है| पिछले ही हफ्तें में ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान अमरिका ने किया था| इन प्रतिबंधों का ईरान को बडी मात्रा में झटका लगा है और ऐसे में ईरान की अर्थव्यवस्था और ईंधन की निर्यात के लिए खतरा बना है| ऐसी स्थिति में ईरान डुबने के निकट पहुंचने की बात कही जा रही है|

इस पृष्ठभूमि पर ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने पिछले सप्ताह में परमाणु समझौते के लिए और उसके बाद लगातार सहायता कर रहे रशिया, चीन और यूरोपिय देशों को धमकाया था| ‘परमाणु समझौते की शर्थों का भंग करके ईरान युरेनियम संवर्धन की गति बढाएगा| संवर्धित युरेनियम जमा करने के साथ परमाणु कार्यक्रम को गति देने के लिए ‘हेवी वॉटर’ तकनीक का भी इस्तेमाल करेगा’, यह चेतावनी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने दी थी| ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने किया यह ऐलान यानी परमाणु अस्त्र निर्माण करने की दिशा में बढाए कदम होने के दावे प्रसार माध्यम कर रहे है|

ईरान की ‘अटोमिक एनर्जी ऑर्गनायझेशन’ के प्रवक्ता ने दी जानकारी से माध्यमों के दावों का समर्थन होता दिख रहा है| ईरान के प्रवक्ता ने किए इस वक्तव्य पर चीन और पश्‍चिमी देशों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त नही की है|

लेकिन, रोहानी इन्होंने पिछले हफ्तें में दी धमकी के बाद ईरान परमाणु समझौते का पालन करें, यह निवेदन फ्रान्स और रशिया ने किया था| वही, यूरोपिय महासंघ ने ईरान को धमकियों का?इस्तेमाल ना करें, यह चेतावनी दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.