अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों के कारण ईरान को परमाणु समझौते में बदलाव करने का अधिकार – रशिया का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को/तेहरान – चार वर्ष पहले हुए परमाणु समझौते में किए प्रावधानों के तहेत ही ईरान को इस समझौते में तय कुछ शर्थों का कुछ समय के पालन ना करने का एवं इनमें बदलाव करने के लिए अधिकार दिया गया है, यह दावा रशिया के विदेशमंत्री ने किया है| समझौते में शामिल अन्य देश इसका पालन करने में नाकामयाब साबित हुए तो ईरान परमाणु समझौते का पालन कुछ देर के लिए रोक सकता है, यह भी विदेशमंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह इन्होंने बताया| रशिया के विदेशमंत्री ने किया यह वक्तव्य यानी रशिया से ईरान को परमाणु समझौता भंग करने के लिए दिया गया खुला समर्थन होने की बात दिख रही है|

ईरान युरेनियम का संवर्धन करके अंतरराष्ट्रीय समझौते का भंग करने की तैयारी में होने की चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी इन्होंने फ्रान्स, ब्रिटेन, जर्मनी, रशिया और चीन को दिया था| अमरिका के प्रतिबंधों के कारण संकट में गिरे ईरान के ईंधन और बैंकिंग क्षेत्र के लिए सहायक साबित होंगे, ऐसे निर्णय यूरोपिय देशों के साथ रशिया और चीन करें, यह निवेदन भी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने उस दौरान किया था| अपनी मांगे पूरी नही की तो ईरान फिर से परमाणु समझौते में शामिल होगा, नही तो परमाणु समझौते का भंग करने से पीछे नही हटेगा, यह कडी चेतावनी भी रोहानी इन्होंने दी थी|

ईरान की इस चेतावनी पर शुरू में नाराजगी जताने के बाद रशिया ने अब ईरान के समर्थन में भूमिका अपनाई है| वर्तमान में तैयार हुई स्थिति के लिए अमरिका ही जिम्मेदार होने का आरोप भी रशिया के मंत्री ने रखा है| रशिया और चीन के विदेशमंत्री ने इस मुद्दे पर बातचीत की है और इस बातचीत के बाद रशियन विदेशमंत्री लॅव्हरोव्ह इन्होंने यह वक्तव्य किया| लॅव्हरोव्ह इनके साथ रशिया के अन्य अधिकारियों ने भी परमाणु समझौते का भंग करने का अधिकार ईरान को है, यह कहना शुरू किया है|

‘अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों के कारण ही ईरान को परमाणु समझौते में किए प्रावधानों के तहेत युरेनियम और हेवी वॉटर की निर्यात करना नामुमकिन हुआ है| इस वजह से ईरान के पास अतिरिक्त युरेनियम जमा हो सकता है| यह युरेनियम जमा होने के लिए अमरिका ही जिम्मेदार है’, यह दावा रशियन विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी व्लादिमीत एर्माकोव्ह इन्होंने किया है| जमा युरेनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियार तैयार करने के लिए होने से ईरान इस जमा युरेनियम से परमाणु अस्त्र का निर्माण शुरू कर सकता है, यह संकेत रशियन अधिकारी ने दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.