ईरान ने परमाणु अस्त्र प्राप्त करने की पूरी तैयारी रखी है – अमरिकी सुरक्षा सलाहकार का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअबु धाबी/वॉशिंगटन – ईरान परमाणु अस्त्र प्राप्त करने की तैयारी में है, यह आरोप अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने किया है| यूएई की यात्रा के दौरान अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्ट ने ईरान पर यह आरोप रखकर खलबली मचाई है| इस आरोप के साथ ही एक व्हीडीओ भी प्रसिद्ध हुआ है और इसमें एक खुफिया ठिकाने पर ईरान परमाणु बम गिराने की क्षमता रखनेवाले मिसाइल का परीक्षण करता दिखाई दे रहा है|

ईरान के खुफिया लष्करी ठिकाने के इस व्हीडीओ में ‘कियाम-१’ इस छोटी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करता दिखाई दिया है| कम से कम ७५० किलोमीटर दूरी तक हमला करने के लिए उपयुक्त ‘कियाम १’ मिसाइल उत्तर कोरिया के ‘स्कड’ मिसाइल का संस्करण है| इन दोनों मिसाइलों में परमाणु बम गिराने की क्षमता है| इस वजह से ईरान के ‘कियाम १’ के परिक्षण का यह व्हीडीओ खलबली मचा रहा है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने खाडी क्षेत्र में अतिरिक्त डेढ हजार सैनिक तैनात करने का ऐलान करने के बाद यह व्हडीओ प्रसिद्ध होने की बात कही जा रही है| यह व्हीडीओ किसने प्रसिद्ध किया, यह स्पष्ट नही हो सका है| लेकिन, इसके पहले ईरान ने खुद ही अपने खुफिया मिसाइलों के अड्डों का व्हीडीओ प्रसिद्ध करके अमरिका को धमकाया था|

इस दौरान, यूएई की यात्रा करते समय अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन ने ईरान की परमाणु गतिविधियां और सौदी अरब के टैंकर्स पर हुए हमलों की ओर ध्यान आकर्षित किया है| अमरिका ने कडे आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बावजूद ईरान की परमाणु गतिविधियां बंद नही हुई है, यह इशारा बोल्टन इन्होंने दिया| पश्‍चिमी देशों के साथ परमाणु समझौता किया गया था, तभी भी ईरान का परमाणु अस्त्र का निर्माण करना जारी था और अभी भी ईरान ने इस निर्माण कार्य से पीछे नही हटा है, यह आलोचना बोल्टन ने की|

ईरान की यह परमाणु गतिविधियां सबसे गंभीर घटना होने की बात बोल्टन ने पत्रकारों के सामने की| साथ ही दो सप्ताह पहले यूएई के तट के निकट ईंधन के टैंकर्स पर हमलों के पीछे भी ईरान ही होने का आरोप बोल्टन ने रखा| ईरान ने समुद्र में बिछाए सुरूंग का हुआ विस्फोट ही इस हमले का कारण है, ऐसा बोल्टन ने कहा| ईरान के अलावा अन्य कोई भी इस तरह के हमलें करने की क्षमता रखते नही है, यह आरोप बोल्टन ने किया|

इस दौरान पर्शियन खाडी क्षेत्र में अमरिकी युद्धपोतों को डुबोने के लिए ईरान ने ‘सिक्रेट वेपन’ ईरान ने प्राप्त किया है, यह जानकारी देकर ईरानी सेना के जनरल मोर्ताझ कुर्बानी इन्होंने पिछले हफ्तें में चेतावनी दी थी| अमरिकाने खाडी क्षेत्र में डेढ हजार सैनिक तैनात करने का ऐलान करने के बाद ईरान के लष्करी अधिकारी ने यह चेतावनी दी थी| इस पृष्ठभूमि पर परमाणु अस्त्र गिराने की क्षमता रखनेवाले ईरान के इस मिसाइल के परिक्षण का व्हीडीओ पर्शियन खाडी की स्थिति और भी खराब होने की चेतावनी दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.