ईरान में गरीबी की त्सुनामी आई है – ईरान के नेता मोहसेन हाशेम रफ़्संजानी

तेहरान: रोहानी सरकार के गलत धारणाओं की वजह से ईरान के जनता पर गरीबी की त्सुनामी आयी है, ऐसी कड़ी आलोचना भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष अकबर हाशेम रफ्संजानी के लड़के मोहसेन हाशेम रफ्संजानी ने की है। अमरिका ईरान पर जारी कर रहे प्रतिबंधों के तीसरे स्तर पर ईरान के जनता पर संकट की तीव्रता भयंकर परिणाम बढ़ाने वाली है, ऐसा कहकर रफ्संजानी ने इसके लिए सही समय पर उपाय करना आवश्यक होने की बात सूचित की है। ईरान की वित्त व्यवस्था में हो रही गिरावट सर्वोच्च धर्मगुरु खामेनी और ईरान के लष्करी अधिकारियों के साथ प्रमुख नेता भी अब राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इनके सरकार को लक्ष्य करते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले समय में उसकी प्रतिक्रिया ईरान में उमड़ सकती है।

गरीबी, त्सुनामी, जनता, नेता, मोहसेन हाशेम रफ़्संजानी, ईरान, संकटपिछले कई हफ्तों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईरान के चलन रियाल की गिरावट शुरू है। एक डॉलर के लिये सव्वा लाख रियाल चुकाने पड़ रहे हैं और इसकी वजह से कामकाज ठप्प होने से जनता पर बेरोजगारी की कुल्हाड़ी गिरने का दावा किया जा रहा है। रियाल कि यह गिरावट रोकने के लिए ईरान में रोहानी सरकार से ठोस निर्णय ना होने का आरोप हो रहा है। उसका सीधा परिणाम ईरान के शहर और प्रांत के स्थानीय प्रशासन पर हो रहा है। स्थानीय यंत्रणा को जनता के लिए आवश्यक सार्वजनिक उपाय योजनाओं पर खर्च करने के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध ना होने की आलोचना हो रही है।

इस मुद्दे की तरफ ध्यान केंद्रित करते हुए मोहसेन रफ्संजानी ने रोहानी सरकार को लक्ष्य किया है। इरान के शहर प्रांत में स्थानीय यंत्रणा का निधि कम होने की याद मोहसेन रफ्संजानी ने दिलाई है। इसकी वजह से जनता के उपयोग में होनेवाले योजनाओं पर खर्च का संतुलन नहीं हो रहा और समाज कल्याण के लिए आरक्षित निधि का उपयोग करने का समय आ रहा है। सरकारी यंत्रणा के साथ ईरान की जनता की तिजोरी रिक्त हो रही है और शहरों में गरीबी की औसत बढ़ने की चेतावनी मोहसेन रफ्संजानी ने दी है। इस औसत में गरीबी की त्सुनामी होने का दावा राजधानी तेहरान के सिटी काउंसिल के अध्यक्ष मोहसेन रफ्संजानी ने किया है।

रफ्संजानी इनकी तरह इरानी विश्लेषक सियामैक शोजाई ने रियाल की गिरावट रोकने का आवाहन किया है। पिछले हफ्ते में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिबंधों के दूसरे स्तर की घोषणा की है तथा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प नवंबर महीने में इस प्रतिबंध के तीसरे स्तर की घोषणा करेंगे और इसमें ईरान की इंधन निर्यात रोकी जाएगी। ऐसा हुआ तो ईरान की वित्त व्यवस्था पर संकट अधिक तीव्र होंगे ऐसी चेतावनी रफ्संजानी तथा शोजाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.