अमरिका के ‘ट्रेवल बैन’ को हटाने के लिए ईरानी नागरिक पासपोर्ट के लिए पडौसी देशों की ओर चल पड़े

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – ईरान की मुद्रा रियाल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हुई गिरावट, ईरान की रोहानी सरकार की गैरजिम्मेदाराना आर्थिक नीति से परेशान हुए ईरान के नागरिक पडौसी और पश्चिमी देशों में आसरा लेने के लिए चल पड़े हैं। अमरिका ने लगाए ‘ट्रेवल बैन’ से रास्ता निकालने के लिए ईरान के नागरिक अवैध रास्ते से दूसरे देशों का पासपोर्ट हासिल कर रहे हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है।

एक महीने पहले अमरिका ने ईरान पर कठोर प्रतिबन्ध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था ढीली होने की बात ईरानी सरकार ने मानी थी। दो दिनों पहले ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने ईरान की संसद में अर्थव्यवस्था में गिरावट होने की बात को कबूल किया था। साथ ही गलत नीतियों के वजह से वित्तमंत्री को पद से हटाया भी गया था। रोहानी के राजनीतिक विरोधकों ने संसद में हंगामा मचाया था। लेकिन इस वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था के सामने की समस्या सुलझने वाली नहीं है, ऐसी आलोचना ईरानी जनता और व्यापारी कर रहे हैं।

ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु और ईरान की राजनीति पर अपनी पकड जमाने वाले आयातुल्ला खामेनी ने रोहानी सरकार को दिन-रात काम लेने के आदेश दिए थे। दिन-रात एक करके ईरान की अर्थव्यवस्था को संवारें, ऐसी सूचना करके खामेनी ने ईरानी जनता को संयम रखने का आवाहन किया। लेकिन गिरी हुई अर्थव्यवस्था, गिरने वाला रियाल का मूल्य इस वजह से ईरानी जनता का और व्यापारी वर्ग का रोहानी सरकार पर से भरोसा उठता जा रहा है। ऐसा दावा अमरिकी मीडिया कर रही है।

इस वजह से ईरान की जनता अपना देश छोड़कर अन्य देशों में भाग रही है। अमरिका ने ‘ट्रेवल बैन’ लगाने की वजह से पश्चिमी देशों में ईरान के पासपोर्ट पर प्रवेश नहीं मिलेगा, इसका एहसास हुए ईरानी नागरिकों ने इराक, अफगानिस्तान इन पडौसी देशों के अवैध पासपोर्ट प्राप्त करने का रास्ता अपनाया है, ऐसा दावा अमरिकी न्यूज़ चैनल ने किया है। अवैध पासपोर्ट के माध्यम से ईरान के नागरिक कर रहें पलायन अमरिका, इस्राइल और खाड़ी के मित्र देशों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है, ऐसा दावा इस अमरिकी न्यूज़ चैनल ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.