अगले छह महीनों में ईरान परमाणु बम प्राप्त करेगा – अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग के भूतपूर्व अधिकारी का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ‘ईरान परमाणु बम निर्माण करने से सिर्फ छह महीने दूर है| साल के अंत तक ईरान परमाणु बम से सज्जित होगा| अब यह सच्चाई होगी की, इस्रायल और खाडी देशों को ईरान के परमाणु बम को लेकर चिंता करनी ही होगी’, यह दावा अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग के भूतपूर्व उपाध्यक्ष ओली हेनॉनेन इन्होंने किया| ईरान परमाणु अस्त्र प्राप्त करता है तो इस्रायल और खाडी देशों की सुरक्षा की गारंटी कोई भी नही दे सकेगा, यह इशारा भी हेनॉनेन ने दिया|

संयुक्त राष्ट्रसंघ के परमाणु आयोग के उपाध्यक्ष रहे ओली हेनॉनेन इन्होंने कुछ वर्ष पहले ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जांच की थी| साथ ही पश्‍चिमी देशों के साथ हुए परमाणु समझौते के तहेत ईरान की गतिविधियों का भी हेनॉनेन इन्होंने अध्ययन किया है| पिछले कुछ दिनों से खाडी क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हेनॉनेन इन्होंने इस्रायली सेना के रेडिओ चैनल को दी हुई मुलाकात के दौरान यह कहा है की, ईरान के कदम परमाणु बम का निर्माण करने की दिशा में पड रहे है|

अमरिका ने पिछले वर्ष ही २०१५ में हुए परमाणु समझौते से पीछे हटने का निर्णय किया था| इस निर्णय के बाद ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को गति दी थी| इसी बीच पीछले महीने में ईरान ने अमरिका और पश्‍चिमी देशों पर आलोचना करके परमाणु समझौते में तय कुछ नियमों को नजरअंदाज करने का ऐलान किया था| ईरान का यह ऐलान चेतावनी की घंटी होने का दावा हेनॉनेन इन्होंने किया है| ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी इनकी अध्यक्षता में निर्णय कर रहे ‘सुप्रिम नैशनल सिक्युरिटी कौंसिल’ ने जारी किए आदेश के नुसार ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को गति दी है|

अमरिका ने प्रतिबंध हटाए नही तो संवर्धित यूरेनियम का भंडार और संवर्धित युरेनियम का भंडार एवं सेंट्रीफ्युजेस के निर्माण में दस गुना बढोतरी करने की धमकी ईरान ने पहले ही दी थी| ईरान की यह धमकी यानी इस्रायल और खाडी क्षेत्र के देशों के लिए चिंता का विषय साबित होता है, ऐसा हेनॉनेन ने कहा है| क्यों की ईरान ने अराक परमाणु उर्जा केंद्र में शुरू अपनी गतिविधियां तेज कर दी तो अगले छह महीनों में ईरान परमाणु बम प्राप्त करेगा, यह इशारा परमाणु उर्जा आयोग के भूतपूर्व उपाध्यक्ष ने दिया| ईरान परमाणु बम प्राप्त करेगा, यह दावा हेनॉनेन इन्होंने किया|

इस दौरान किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने नही देंगे, यह ऐलान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू इन्होंने किया है| ईरान के कारण बन रहे खतरे को प्रत्युत्तर देने के लिए अमरिका ने पिछले महीने में पर्शियन खाडी में ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ यह विमान वाहक युद्धपोत का बेडा और बॉम्बर्स विमान तैनात किए थए|

ईरान के साथ बातचीत के लिए अमरिका तैयार है, फिर भी ईरान के साथ युद्ध होने की संभावना ठुकराना मुमकिन नही, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्पष्ट भूमिका स्वीकारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.