ईरान-इस्रायल युद्ध होने का खतरा बढा – ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरम्युनिक – ‘ईरान और इस्रायल में युद्ध शुरू होने का खतरा आज भी कायम है| लेकिन, अमरिका और इस्रायल से हो रहे अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन से यह खतरा और भी बढा हुआ है’, ऐसी धमकी ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ इन्होंने दी| म्युनिक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में बोलते समय उन्होंने इस्रायल और अमरिका को दोषी कहा|

पिछले दो दिनों से ‘म्युनिक’ में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक शुरू है| शनिवार के दिन इस बैठक में बोलते समय ईरान के विदेश मंत्री ने खाडी क्षेत्र पर मंडरा रहे युद्ध के बादलों के लिए अमरिका और इस्रायल को जिम्मेदार कहा| इस्रायल को ईरान के साथ युद्ध करना है, यह आरोप विदेश मंत्री झरिफ इन्होंने किया|

‘ईरान और इस्रायल में युद्ध होने का खतरा यकिनन है| लेकिन, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहे देशों की गतिविधियों की ओर नजरअंदाजी की तो यह खतरा कई गुना बढेगा’, ऐसा झरिफ इन्होंने स्पष्ट किया| इस दौरान झरिफ इस्रायल और अमरिका का जिक्र करने से बचे हो, फिर भी ईरान के विदेश मंत्री इन्हीं दो देशों को लेकर बोल रहे थे, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषक कर रहे है|

साथ ही वर्ष २०१५ में पश्‍चिमी देशों के साथ हुए एटमी समझौते पर ईरान कायम है, ऐसा झरिफ इन्होंने कहा| अमरिका के दबाव में फ्रान्स, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे यूरोपीय देश ईरान के साथ सहयोग में खास योगदान नही कर रहे है, यह आरोप भी इस दौरान झरिफ ने किया| चार वर्ष पहले हुए इस समझौते के नुसार यूरोपीय देशों से ईरान को जरूरी आर्थिक सहायता प्राप्त नही हुई है, ऐसा भी ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है|

दौरान, पिछले हफ्तें में पोलंड में हुई अमरिका, इस्रायल और अरब देशों की बैठक पर भी झरिफ इन्होंने आलोचना की| अमरिका, इस्रायल और अरब देशों का ईरान के विरोध में हुआ गठबंधन इन देशों के लिए आत्मघाती साबित होगा, यह चेतावनी भी झरिफ इन्होंने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.