मेक्सिको वॉल के लिए – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया आपातकाल का ऐलान

Third World Warवॉशिंगटन: ‘अमरिका की दक्षिणी हिस्से में सीमा सुरक्षा एवं मानवतावादी आपत्ति का निर्माण हुआ है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है| यह आपात स्थिति है| इस वजह से संविधान ने दिए अधिकारों के तहेत अमरिका की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान किया जा रहा है’, इन शब्दों में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने मेक्सिको वॉल के मुद्दे पर आपातकाल का ऐलान किया| यह ऐलान करते समय रक्षा विभाग को पूरे अधिकार दिए गए है| यह ऐलान करने से पहले ट्रम्प इन्होंने अमरिकी संसद ने मंजूर किए ‘बजेट बिल’ पर हस्ताक्षर भी किए है|

मेक्सिको वॉल, राष्ट्राध्यक्ष, डोनाल्ड ट्रम्प, किया, आपातकाल, ऐलान, अमरिका, डेमोक्रॅट पक्षराष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने वर्ष २०१६ में अपनी प्रचार में ही अमरिका-मेक्सिको सीमा पर सुरक्षा के लिए ‘वॉल’ का निर्माण करने का वादा किया था| लेकिन, पिछले दो वर्षों में डेमोक्रॅट पक्ष के विरोध के कारण ट्रम्प इन्हें इस दिवार का निर्माण के लिए संसद से नीधि प्राप्त करना मुमकिन नही हुआ| मेक्सिको सीमा से अमरिका में घुसपैठ हो रही है और इसके द्वारा नशेली पदार्थ, हथियार एवं अपराधियों के गुट अमरिका में पहुंच रहे है, ऐसा आरोप ट्रम्प इन्होंने लगातार किया है| इससे जुडे आंकडे घोषित करने पर भी संसद ने ट्रम्प की उम्मीद के नुसार नीधि देने से इन्कार किया था|

कुछ दिन पहले संसद में मंजूर किए गए नए विधेयक में मेक्सिको सीमा पर ‘बैरिअर’ बनाने के लिए केवल १.३७५ अरब डॉलर्स का प्रावधान किया गया था| ट्रम्प इन्होंने मेक्सिको वॉल के लिए ५.७ अरब डॉलर्स की मांग की थी| लेकिन, संसद ने मेक्सिको वॉल के लिए नीधि देने से इन्कार करके दुबारा ट्रम्प को निराश किया था| इसके पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने आर्थिक विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इन्कार करने से अमरिका में ३५ दिनों तक ‘शटडाऊन’ की परिस्थिति बनी रही| इस बार यह परिस्थिति ना बने इस लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने संबंधी बिल पर हस्ताक्षर किए|

मेक्सिको वॉल, राष्ट्राध्यक्ष, डोनाल्ड ट्रम्प, किया, आपातकाल, ऐलान, अमरिका, डेमोक्रॅट पक्षइस वजह से अमरिकी प्रशासन पर आर्थिक संकट आने की संभाव्य स्थिति दूर हुई है लेकिन, राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान करके ट्रम्प इन्होंने सियासी दायरे में नए संघर्ष के लिए जगह बनाई है| डेमोक्रॅट पक्ष ने ट्रम्प इनके आपातकाल घोषित करने के निर्णय पर जोरदार विरोध किया है और कोई भी आपत्ति नही है, फिर भी राष्ट्राध्यक्ष ने अवैध तरीके से आपातकाल घोषित किया है, ऐसा आरोप भी किया है| कैलिफोर्निया प्रांत के साथ कई प्रांतों ने ट्रम्प इनके निर्णय पर कानूनी स्तर पर चुनौती देने का इशारा दिया है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने भी इस पर ध्यान दिया है और अपने निर्णय के विरोध में कई याचिका दाखिल होंगी, प्रक्रिया लंबी चलेगी लेकिन अंत में हमारी ही जीत होगी, ऐसा डटकर कहा है| आपातकाल का ऐलान करने के बाद ट्रम्प रक्षा विभाग के निर्माण विभाग के साथ अमली पदार्थविरोधी मुहीम के लिए प्रावधान की हुई रकम में से आठ अरब डॉलर्स का नीधि मेक्सिको वॉल के निर्माण के लिए उपलब्ध करेंगे, यह दावा सूत्रों ने किया है| इस निर्माण के साथ ही ट्रम्प अमरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सेना तैनात करेंगे, यह भी कहा जा रहा है|

इसके पहले अमरिका में ९/११ का हमला, क्युबा, इराकी इंधन, व्यापार और प्रतिबंधों के कारण ३१ बार आपातकाल का ऐलान किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.