ईरान के हाथ परमाणु लगे तो सऊदी कुछ भी करके परमाणु प्राप्त करेगा – सऊदी के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर

Third World War

रियाध – ईरान के हाथ परमाणु अस्त्र लगे तो सऊदी अरेबिया परमाणु क्षमता प्राप्त करने के लिए अपना पूरा सामर्थ्य दांव पर लगाएगा, ऐसी चेतावनी सऊदी के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने दी है। उसी समय ईरान की तरफ से येमेन के हौथी बागियों को होने वाली हथियारों की आपूर्ति अवैध है और इस तरह की कोशिश मतलब युद्ध की घोषणा है, ऐसा आरोप सऊदी के विदेश मंत्री ने लगाया है। सऊदी ने इसके पहले ही परमाणु बम तैयार करने के बारे में चेतावनी दी थी। लेकिन अमरिका ने ईरान के साथ किए परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने का निर्णय लेने के बाद सऊदी ने दी हुई यह चेतावनी सूचक है।

अदेल अल जुबैर

परमाणु अनुबंध के अनुसार छूट देने के बावजूद भी ईरान ने परमाणु बम प्राप्त करने की कोशिश रोकी नहीं है, ऐसा आरोप लगाकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने का निर्णय घोषित किया था। अपने निर्णय की घोषणा करते समय ट्रम्प ने इस्राइल ने ईरान के परमाणु निर्माण के बारे में दिए सबूतों का प्रमाण देकर ईरान परमाणु विकसित नहीं कर रहा, यह बात झूठ है, ऐसा कहा था। ट्रम्प की घोषणा के बाद ईरान ने भी परमाणु बम तैयार करने के लिये जरुरी युरेनियम संवर्धित करना शुरू करेंगे, ऐसी धमकी दी थी।

इस पृष्ठभूमि पर सऊदी अरेबिया के विदेश मंत्री ने दी हुई धमकी ध्यान आकर्षित करने वाली साबित होती है। इसके पहले मार्च महीने में सौदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक साक्षात्कार में, ईरान ने परमाणु बम बनाया तो सऊदी भी बम बनाए बिना शांत नहीं बैठेगा, ऐसी चेतावनी दी थी। सऊदी अरेबिया द्वारा अमरिका के साथ परमाणु अनुबंध के लिए चर्चा शुरू करने की जानकारी भी सामने आई थी।

सऊदी में परमाणु परियोजना बनाने के लिए अमरिका, फ़्रांस और दक्षिण कोरिया इन मित्र देशों ने निविदाएं प्रस्तुत की हैं। रशिया और चीन भी सऊदी को परमाणु परियोजना बनाके देने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन सऊदी ने इन निविदाओं के बारे में निर्णय अपने पास सुरक्षित रखा था। उसी समय सऊदी की मित्र देश पाकिस्तान से परमाणु बम प्राप्त करने की कोशिश शुरू की है, ऐसे दावे भी सामने आए थे। लेकिन दोनों देशों इन दावों के ख़बरों को ख़ारिज किया था।

ट्रम्प ने ईरान के बारे में निर्णय लेने के बाद समीकरण बदलने की संभावनाएं हैं और परमाणु बम प्राप्त करने के लिए सऊदी किसी भी हद तक जा सकता हैं, ऐसे संकेत विदेश मंत्री जुबैर के वक्तव्य से मिल रहे हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वजह से भयंकर हथियारों की स्पर्धा भड़केगी, ऐसा दावा अमरिकी राष्ट्राधयक्ष ट्रम्प ने किया था। सऊदी ने दी चेतावनी ने ट्रम्प के दावे की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.