ईरान पर अमरिका ने लगाए नए प्रतिबंधों की वजह से इंधन के दाम बढ़ेंगे – ईरान के विदेश मंत्री की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

न्यूयॉर्क – अमरिका ने ईरान पर नए प्रतिबन्ध लगाएँ तो उसका बहुत बड़ा परिणाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इंधन के दामों पर होगा।उसीके साथ ही ईरान के साथ साथ अमरिका के खाड़ी मित्र देशों की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी, ऐसी गंभीर चेतावनी ईरान के उप विदेश मंत्री ‘अब्बास अरागची’ ने दी है।अमरिका के प्रतिबंधों की वजह से ईरान के अंतर्राष्ट्रीय दाम १०० डॉलर्स तक  पहुंचेंगे, ऐसी चेतावनी अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों ने हाल ही में दी थी।

यूरोप, अफ़्रीकी और एशियाई देश ईरान की तरफ से इंधन की खरीदारी न करें।अन्यथा नवम्बर महीने में ईरान पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों से ईरान के साथ व्यवहार करने वाले देशों को भी हो सकता है, ऐसी चेतावनी अमरिका दे रहा है। अमरिका की इस चेतावनी की वजह से यूरोप की बड़ी कंपनियों ने ईरान के साथ व्यव्हार बंद कर दिया है।इसका परिणाम ईरान की अर्थव्यवस्था पर हो रहा है और ईरान ने अमरिका को धमकाना शुरू किया है।

इंधन के दाम, इंधन निर्यात, होर्मुझ की खाड़ी, ईरान, प्रतिबन्ध, अमरिका, यूरोप

अमरिका ने ईरान की इंधन निर्यात को रोका तो होर्मुझ की खाड़ी से होने वाला इंधन परिवहन रोकने की ईरान ने दी हुई धमकी वास्तव में उतरेगी, ऐसा अरागची ने धमकाया है।खाड़ी के अन्य देशों को भी अपने इंधन की निर्यात करनी है।इस वजह से अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों की वजह से खाड़ी देशों का भी बड़ा नुकसान होगा, उनका इंधन होर्मुझ की खाड़ी से बाहर नहीं जाएगा, ऐसी चेतावनी अरागकी ने दी है।

दौरान, अमरिका की धमकी से घबराकर ईरान अपनी इंधन की उत्पादकता और निर्यात रोकने वाला नहीं है, ऐसा ईरान ने घोषित किया है।खाड़ी के तनाव की वजह से इंधन के दाम ८३ डॉलर्स प्रति बैरल तक पहुँच गया है और नवम्बर महीने में यह दाम १०० डॉलर तक पहुंचेंगे और दुनिया भर में इंधन के दाम भड़केंगे, ऐसा दावा विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.