अमरिका के प्रतिबंधों का झटका भारत को नहीं लगेगा – अमरिका के विदेश मंत्रालय के संकेत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – प्रमुख देश के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के उदय को अमरिका का समर्थन है। अमरिका भारत के साथ सभी स्तर पर उत्तम संबंध विकसित करने के लिए उत्सुक है, ऐसा कहकर अमरिका के विदेश मंत्रालय ने भारत के बारे में अपनी भूमिका स्पष्ट की है। अमरिका ने ईरान और रशिया पर कड़े प्रतिबंध जारी किए हैं और इन देशों के साथ व्यवहार करनेवाले देशों को भी प्रतिबंध का झटका लग सकता है। इसकी वजह से राष्ट्रीय एवं ईरान के साथ सहयोग कायम रखनेवाले भारत को भी अमरिका अपने प्रतिबंधों का लक्ष्य करेगा, ऐसा प्रश्न पूछा जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के विदेश मंत्रालय ने भारत के बारे में अमरिका की भूमिका सौम्य होगी ऐसे संकेत दिए हैं।

विदेश मंत्रालय

अमरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीदर न्यूअर्ट ने भारत एवं अमरिका के संबंध एक समान विचार पर होकर दोनों देश एक दूसरों के धोरणात्मक एवं व्यापारी सहयोगी है, इसका दाखिला दिया है। तथा दोनों देशों के विदेशमंत्री एवं रक्षा मंत्रियों की चर्चा जून महीने में होने वाली है और इस चर्चा में दोनों पक्ष सहयोग पर जोर देंगे ऐसा न्यूअर्ट ने कहा है। उस समय अमरिका भारत के साथ अपनी भूमिका प्रस्तुत करने के संकेत दिए हैं। साथ ही ईरान एवं रशिया के साथ सभी स्तर पर संबंध कायम रखने का निर्णय लेने वाला भारत, अमरिका ने जारी किए प्रतिबंधों के घेरे में नहीं होगा, ऐसा संदेश देने का प्रयत्न किया है।

कुछ दिनों पहले रशिया से एस-४०० की खरीदारी करनेवाले तुर्की पर अमरिका ने कड़े प्रतिबंध जारी करने की चेतावनी दी थी। तथा ईरान से ईंधन की खरीदारी करनेवाले देशों को भी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने धमकाया था। इस वजह से बहुत देश डरे हुए हैं। पर भारत ने इस बारे में अमरिका के धोरण योग्य न होने की बात कहकर उसने विरोध किया था। भारत जैसे मित्र देश पर अमरिका ने प्रतिबंध जारी किए तो अमरिका ही नुकसान होगा, ऐसी चेतावनी इस देश के वरिष्ठ लष्करी अधिकारी एवं मुत्सद्दी दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पर भी भारत के बारे में अमरिका की भूमिका अलग होगी ऐसे संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.