ईरान रशिया में ड्रोन बनाने के लिए कारखाना स्थापित कर रहा है – व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता जॉन किरबाय

वॉशिंग्टन – यूक्रेन पर हमले जारी रखने के लिए ईरान रशिया की सहायता कर रहा हैं। ईरान के इन ड्रोन्स ने यूक्रेन की जनता में बड़ा खौफ निर्माण किया है। इससे पहले ईरान ने रशिया को सैकड़ों हमलावर ड्रोन्स प्रदान दिए थे। लेकिन, अब ईरान रशिया को सीधे ड्रोन बनाने के लिए कारखाना स्थापित करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा हैं, ऐसा आरोप व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने लगाया। ईरान ड्रोन्स की आपूर्ति कर रहा हैं, अमरीका और यूरोपिय देशों ने लगाए यह आरोप रशिया ने पहले ही ठुकराए थे।

पिछले वर्ष सितंबर महीने से ही अमरीका और यूरोपिय देशों ने ईरान रशिया को ड्रोन्स प्रदान कर रहा हैं, ऐसा आरोप लगाना शुरू किया था। शुरू में ईरान और रशिया ने यह आरोप ठुकराए थे। लेकिन, ईरानी नेताओं ने यूक्रेन युद्ध में रशिया को ड्रोन्स की आपूर्ति करने की सार्वजनिक कबुली दी थी। इसके बाद यूक्रेन, अमरीका और यूरोपिय देशों ने ईरान पर युद्ध अपराध के मामले दाखिल करने की धमकियां दी थी।

इसके बावजूद ईरान ने रशिया को ड्रोन्स की आपूर्ति जारी रखी, ऐसा दावा किया जा रहा है। इनमें हमलावर ड्रोन्स के साथ ही आत्मघाती हमला करने के ड्रोन्स का भी समावेश होने का आरोप यूक्रेन लगा रहा हैं। पिछले कुछ दिनों से रशिया ने यूक्रेन पर जारी हमलों की तीव्रता बढ़ाई है। यूक्रेन की राजधानी किव पर हवाई हमले शुरू है, यह आरोप पश्चिमी देशों ने लगाया था। इसके लिए रशिया ने ईरान के ड्रोन्स का इस्तेमाल किया, ऐसा आरोप पश्चिमी देशों ने लगाया है।

फिलहाल ईरान के सैकड़ों ड्रोन्स कैस्पियन समुद्र के रास्त रशिया तक पहुंच रहे हैं। साथ ही अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने प्राप्त की हुई जानकारी के अनुसार रशियान राजधानी मास्को में ड्रोन्स बनाने के लिए कारखाना स्थापित करने का काम शुरू हुआ है। अगले वर्ष तक इस कारखाने से तैनाती के लिए ड्रोन्स तैयार होंगे, ऐसा दावा व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता किरबाय ने किया। रशिया से अरबों डॉलर्स के उन्नत हथियारों की खरीद करने के लिए ईरान यूक्रेन युद्ध में रशिया को सहायता प्रदान कर रहा हैं, ऐसा किरबाय ने कहा। रशिया-ईरान का यह सैन्य सहयोग यूक्रेन के लिए खतरनाक है, ऐसी चेतावनी किरबाय ने दी।

इसी बीच, अमरीका और यूरोप से लगाए जा रहे आरोपों को रशिया ने अनदेखा किया है। कुछ दिन पहले ईरान ने रशिया से ‘सुखोई-३५’ जैसे उन्नत लड़ाकू विमान खरीद ने की तैयारी दिखाई थी। यूक्रेन युद्ध के सहयोग के बदले में ईरान रशिया से यह सहायता पाने की कोशिश में है, ऐसा दावा पश्चिमी माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.