चीन नामक खतरा ऑस्ट्रेलिया के दरवाज़े के करीब पहुँचा है – ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वु

सिडनी – जासूसी कर रहे चीन के जहाज़ ने ऑस्ट्रेलिया के समुद्री सीमा से करीब से सफर किया। चीन की यह कार्रवाई हमारे देश के खिलाफ आक्रामकता है, ऐसा आरोप ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री पीटर डटन ने लगाया है। चीन से उभर रहे खतरों को लेकर ताइवान ने भी ऑस्ट्रेलिया को आगाह किया है। चीन नामक खतरा ऑस्ट्रेलिया के दरवाज़े तक पहुँचा है, यह चेतावनी ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वु ने दी। सॉलोमन आयलैण्ड पर चीन की सैन्य तैनाती ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा के लिए चुनौती देती है, यह चेतावनी ताइवान के विदेशमंत्री ने दी।

चीन नामक खतरा ऑस्ट्रेलिया के दरवाज़े के करीब पहुँचा है - ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वुताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वु ने ऑस्ट्रेलियन समाचार चैनल को दिया हुआ साक्षात्कार शुक्रवार को प्रसिद्ध हुआ। चीन ने सॉलोमन आयलैण्ड के साथ किए सैनिकी समझौते पर ताइवान के विदेशमंत्री ने आलोचना की। साथ ही चीन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रभावक्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाया है, इसकी याद भी विदेशमंत्री जोसेफ ने दिलायी। ऑस्ट्रेलिया के दरवाज़े तक पहुंचे हुए इस खतरे के खिलाफ अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे समान विचारधारा के देशों ने चीन की जंगी हरकतों पर बारीकी से नजर रखना आवश्यक है, ऐसा विदेशमंत्री जोसेफ ने कहा।

सॉलोमन आयलैण्ड पर चीन सैन्य अड्डे निर्माण कर रहा है, ऐसा आरोप ऑस्ट्रेलिया लगा रहा है। सॉलोमन आयलैण्ड ऑस्ट्रेलिया से मात्र १,७०० किलोमीटर की दूरी पर हैं। चीन हमारे देश में सैन्य अड्डे का निर्माण नहीं कर रहा है, ऐसा विश्वास सॉलोमन आयलैण्ड के नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाया है। लेकिन, सॉलोमन आयलैण्ड पर चीन की सैन्य हरकत हमारे लिए रेड लाईन साबित होगी, ऐसी चेतावनी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दी थी।

चीन नामक खतरा ऑस्ट्रेलिया के दरवाज़े के करीब पहुँचा है - ताइवान के विदेशमंत्री जोसेफ वुऐसी स्थिति में चीन का जासूसी जहाज़ पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के करीब पहुँचा था। ऑस्ट्रेलियन तट से ५० समुद्री मील दूरी पर चीन के इस जहाज़ ने सफर करने की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री डटन ने प्रदान की। नौसेना के अतिसंवेदनशील ठिकाने वाले ‘एक्समाऊथ’ से चीन के जहाज़ ने सफर किया और इस वजह से ऑस्ट्रेलिया चिंता व्यक्त कर रहा है। चीन का जहाज़ जासूसी करने के लिए ही पहुँचा था, यह आरोप ऑस्ट्रेलिया लगा रहा है।

२१ मई को ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार की लोकप्रियता कम होने का दावा ऑस्ट्रेलियन माध्यम कर रहे हैं। चीन-सॉलोमन आयलैण्ड का रक्षा समझौता इसकी वजह है, ऐसा इन माध्यमों का कहना है। चीन का खतरा पहचानने में प्रधानमंत्री मॉरिसन नाकाम रहे, यह आरोप ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के तट के नजदीकी क्षेत्र में अपने विध्वंसक भेजकर चीन प्रधानमंत्री मॉरिसन की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मॉरिसन के विरोधियों को इससे लाभ होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.