अरब सागर में भारतीय नौसेना के छह युद्धपोत तैनात – नौसेनाप्रमुख आर.हरि कुमार

नई दिल्ली – भारतीय नौसेना ने अरब सागर और एडन की खाड़ी में कुल छह युद्धपोत तैनात किए हैं। आगे के दिनों में इस क्षेत्र में नौसैना की तैनाती अधिक बढ़ सकती है, ऐसा नौसेनाप्रमुख एडमिरल आर.हरि कुमार ने कहा हैं। ‘आईएनएस चेन्नई’ ने व्यापारिक जहाज ‘एमव्ही लीला नॉरफोक’ का अपहरण करने के लिए सोमालिया के समुद्री डकैतों ने की हुई साज़िश नाकाम कर दी है। भारतीय नौसेना की इस सफलता की पूरे विश्व में चर्चा हो रही हैं और इसी दौरान नौसनाप्रमुख ने अरब सागर में तैनाती बढ़ाने का बयान करके इस समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा की ओर भारत बड़ी गंभीरता से देख रहा हैं, यही दर्शाया है। भारतीय नौसेना को अरब सागर सुरक्षित रखना हैं, ऐसा सूचक बयान भी भारतीय नौसेनाप्रमुख ने किया।

‘एमव्ही लीला नॉरफोक’ का अपहरण करने वाले सोमालियन समुद्री ड़कैतों पर कार्रवाई करने की तैयारी ‘आईएनएस चेन्नई’ के मार्कोस कमांडो ने की थी। लेकिन, भारतीय नौसेना को अपनी ओर आते देख कर यह ड़कैत ने ‘एमव्ही लीला नॉरफोक’ छोड़कर भाग गए। अरब सागर में भारतीय नौसेना के छह युद्धपोत तैनात - नौसेनाप्रमुख आर.हरि कुमारफिलहाल इस जहाज की मरम्मत का काम शुरू है, ऐसी जानकारी दी जा रही है। इसके बाद यह जहाज अपना निर्धारित सफर शुरू करेगा, यह भी बताया जा रहा है।

इसी बीच, आईएनएस चेन्नई ने ‘एमव्ही लीला नॉरफोक’ का अपहरण करने की साज़िश नाकाम करने की जानकारी प्राप्त होने के बाद दुनियाभर में भारतीय नौसेना ने दिखाई तत्परता की सराहना हो रही है। इस पर बोलते हुए नौसेनाप्रमुख एडमिरल आर.हरि कुमार ने वह जहाज भारतीय न होने के बावजूद उसपर मौजूद भारतीय कर्मियों को वापस ले जाने के लिए कही पर भी पहुंचकर कार्रवाई करने की तैयारी नौसेना ने रखी थी, यह स्पष्ट किया। साथ ही भारतीय नौसेना के करीबन छह युद्धपोत अरब सागर और एडन की खाड़ी में तैनात होने की ओर नौसेनाप्रमुख ने ध्यान आकर्षित किया।

भारत के यह युद्धपोत समुद्री ड़कैती और ड्रोन हमलों के विरोध में पुरी तैयार होने की बात कहकर आगेके समय में देश के अन्य युद्धपोत भी ऐसे अभियान के लिए तैयार किए जाएंगे, ऐसी जानकारी नौसेनाप्रमुख ने साझा की। भारतीय नौसेना को अरब सागर सुरक्षित रखना हैं, यह भी नौसेनाप्रमुख आर.हरि कुमार ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.