समुद्री क्षेत्र के खतरे के विरोध में भारत सख्त कार्रवाई करेगा – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इशारा

नई दिल्ली – देश के लिए रणनीतिक नज़रिये से अहम समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना अपनी तैनाती कायम रखेगा। साथ ही इस क्षेत्र के लिए होने वाले खतरे और चुनौतियों का सामना करते समय भारत सख्त कार्रवाई किए बिना नहीं रहेगा, ऐसा इशारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया है। फिलहाल जारी ‘मिलान २०२३’ युद्ध अभ्यास के दौरान रक्षा मंत्री ने यह इशारा देना ध्यान आकर्षित कर रहा है। रक्षा मंत्री का यह बयान सामने आ रहा था तभी भारतीय नौसेना ने २०० ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का निर्णय केंद्र सरकार ने किया है और इसके लिए करीबन १९ हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसके ज़रिये अपने समुद्री क्षेत्र में किसी भी तरह की गलत हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा स्पष्ट संदेश भारत देता दिख रहा है।

लगभग ५० देशों के सहभाग से भारत ने ‘मिलान २०२४’ युद्ध अभ्यास का आयोजन किया है। अमेरिका, फ्रान्स, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे अहम देश इस नौसैनिक अभ्यास का हिस्सा बने हैं। रेड सी के क्षेत्र में येमन के हौथी विद्रोहियों ने व्यापारी जहाजों पर हमले करना शुरू किया है और एडन की खाड़ी में सोमालियन समुद्री ड़कैतों की हरकतें बढ़ती दिख रही है। समुद्री क्षेत्र के खतरे के विरोध में भारत सख्त कार्रवाई करेगा - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इशाराऐसी स्थिति में भारतीय नौसेना ने आयोजित किए इस युद्ध अभ्यास की अहमियत बढ़ी है। साथ ही भारत ने अपनी नौसेना का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए तेज़ कदम उठाने की बात सामने आ रही है। इसके अनुसार नौसेना के लिए करीबन १९ हजार करोड़ रुपयों की लागत से २०० ब्रह्मोस मिसाइल खरीदी जा रही है। इससे नौसेना की मारक क्षमता में भारी वृद्धि होगी। कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने नौसेना के लिए हेवी टॉर्पिडो, उन्नत राड़ार यंत्रणा खरीद करने का प्रस्ताव भी पारित किया था।

भारत जानबूझकर अपनी नौसैनिक सामर्थ्य बढ़ा रहा हैं और समुद्री क्षेत्र के खतरों के विरोध में सही समय पर कार्रवाई करते समय भारत किसी की भी परवाह नहीं करेगा, ऐसा स्पष्ट संदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिया। भारत के समुद्री हितसंबंध और इस क्षेत्र की व्यापक सुरक्षा पर गौर करके किसी भी खतरे के विरोध में कार्रवाई करने में भारत हिचकिचाएगा नहीं, ऐसा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा। इसके लिए भारतीय नौसेना अपने क्षेत्र में शुरू व्यापारी यातायात की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैनाती करेगा, ऐसा राजनाथ सिंह ने कहा है।

इस बीच, रेड सी एवं एडन की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने अबतक किए जबरदस्त प्रदर्शन का संज्ञान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिया जा रहा है। इसके लिए भारतीय नौसेना की सराहना हो रही है। आगे के समय में भी भारत इस क्षेत्र से हो रही व्यापारी यातायात को पुरी सुरक्षा प्रदान करेगा, ऐसा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा। रक्षा मंत्री ने इस तरह के इशारे पहले भी दिए थे। भारत की आर्थिक प्रगति बर्दाश्त नहीं होने वाली शक्तियां भारत के व्यापार को लक्ष्य करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा कहकर रक्षा मंत्री इन शक्तियों को लक्ष्य करते हुए यह इशारे देते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.