२०२३-२४ के वित्तीय वर्ष में भारत सबसे अधिक विकास दर से प्रगति करेगा – वैश्विक बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक का विश्वास

नई दिल्ली – २०२३-२४ के वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था ६.३ प्रतिशत विकास दर से प्रगति करेगी, ऐसा विश्व बैंक ने कहा है। इससे पहले विश्व बैंक ने इस वित्तीय साल में भारत का विकास दर ६.६ प्रतिशत रहेगा, यह दावा किया था। लेकिन, वैश्विक स्तर की उथल-पुथल और अंदरूनी स्तर पर खपत कम होगी, यह कहकर विश्व बैंक ने भारत का विकास दर इस वित्तीय साल में ०.३ प्रतिशत कम होगा, ऐसा अनुमान लगाया है। इसके बावजूद भारत ही सबसे अधिक विकास दर से प्रगति करने वाला देश बनेगा, ऐसा विश्व बैंक ने कहा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उथल पुथल का सामना करने की क्षमता होने का विश्वास व्यक्त किया है।

वित्तीय वर्षपिछले साल विश्व बैंक ने साल २०२३-२०२४ वित्तीय वर्ष में भारत का विकास दर ६.६ प्रतिशत रहेगा, यह दावा किया था। लेकिन, भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी और अंदरुनि कारणों की वजह से ६.३ प्रतिशत विकास दर से बढ़ेगी, यह दावा विश्व बैंक ने किया है। वहीं, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत का विकास दर २०२३-२४ में ६.४ प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। विकास दर के अनुमान में कटौती के बावजूद भारत ही सबसे अधिक विकास दर वाला देश बनेगा, यह विश्वास विश्व बैंक एवं एशियन डेवलपमेंट बैंक ने व्यक्त किया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की उथल पुथल का सामना करने की एवं ऐसी स्थिति में भी बेहतर विकास दर रखने की क्षमता भारत रखता है, यह विश्वास विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भी व्यक्त किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामांकित आर्थिक विशेषज्ञ एवं विश्लेषक भी आर्थिक मंदी के साये के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन करेगी, यह विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास ने भी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन करेगी, यह गवाही दी थी। इस पृष्ठभूमि पर भारत की अंदरुनि मांग ही विकास का प्रमुख आधार रहेगा और इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर की आर्थिक गतिविधियों का भारत अधिक अच्छी तरह से सामना कर सकता है, ऐसा अनुमान एशियन डेवलपमेंट बैंक ने दर्ज़ किया है।

सशक्त अर्थव्यवस्था की वजह से २०२४-२५ के वित्तीय साल में भारत में बड़ी मात्रा में विदेशी निवेश होगा, यह दावा एशियन डेवलपमेंट बैंक ने किया है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.